
Top 10 Happy Dhanteras 2025 Wishes: ‘धनतेरस का शुभ दिन आया, जीवन में नई…’ धनतेरस पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना मैसेज
संक्षेप: Dhanteras Wishes In Hindi: धनतेरस के मौके पर आप दिल से शुभकामनाएं भेजें जिन्हें पढ़कर आपके अपनों और दिल के करीबी लोगों का त्योहार सकारात्मकता के साथ शुरू हो।
Happy Dhanteras 2025 Wishes Images In Hindi: देशभर में 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस दो शब्दों से धन और तेरस से मिलकर बना है। जिसका अर्थ है-धन का तेरह गुना। इस दिन भगवान धन्वन्तरि के साथ-साथ मां लक्ष्मी और कुबेर देव की भी पूजा की जाती है। इसके अलावा मृत्यु के देवता यमराज की भी पूजा की जाती है। शास्त्रों में वर्णित कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के समय कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि अपने हाथ मे अमृत कलश लेकर प्रकट हुए और उस अमृत से देवताओं को अमर बना दिया। इस दिन सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदने का खास महत्व है। धनतेरस के मौके पर आप दिल से शुभकामनाएं भेजें जिन्हें पढ़कर आपके अपनों और दिल के करीबी लोगों का त्योहार सकारात्मकता के साथ शुरू हो। यहां आप धनतेरस विशेज देख सकते हैं।

दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों।
धनतेरस 2025 की शुभकामनाएं
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह व प्यार
आप पर होती रहे सदा धन की बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार।
धन की बरसात हो,
खुशियों का आगाज हो,
आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो,
माता लक्ष्मी का आपके घर वास हो
धनतेरस की शुभकामनाएं
आपके घर में धन की बरसात हो
लक्ष्मी क वास हो संकटों का नाश हो
शान्ति का वास हो
धनतेरस की दिल से शुभकामनाएं!
मां लक्ष्मी की कृपा बरसे
जीवन में खुशियां छलके
धनवंतरी का वास रहे
सुख समृद्धि बनी रहे।
धनतेरस की शुभकामनाएं!
कोई दुख न आए आपके द्वार
खुशियों से भरा हो आपका संसार
हैप्पी धनतेरस 2025!
घर में हो रोशनी, जीवन में हो उजाला
धनतेरस का त्योहार हो ढेरों खुशियों वाला
हर पल मिले आपको खुशियां, दुखों से न पड़ें पाला
धनतेरस की हार्दिक बधाई!
धनतेरस का शुभ दिन आया
जीवन में नई उम्मीद लाया
आपके घर में सुख-समृद्धि आए
सारे कष्ट दूर हो जाएं
खुशियों की हो हर पल बौछार
सुखमय हो आपका संसार
हैप्पी धनतेरस 2025
हर दिन रहें खुशियों से भरा
गम के न छाए बादल
मां लक्ष्मी का मिले आशीर्वाद सालभर
धन-धान्य से भरा रहे भंडार
धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं!





