
Happy Choti Diwali: 10 मैसेज संग मनाएं जश्न, बाटें खुशियां, कुछ यूं दें छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
Happy Choti Diwali Wishes: इस साल 19 अक्टूबर के दिन छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा के साथ यम का दीपक जलाने व दीपदान करने का महत्व कहीं अधिक है। पनों की छोटी दिवाली खास बनाने के लिए शेयर करें ये शुभकामना संदेश-
Happy Choti Diwali Wishes: हर साल बड़े ही उल्लास के साथ छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 19 अक्टूबर के दिन छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा के साथ यम का दीपक जलाने व दीपदान करने का महत्व कहीं अधिक है। ऐसे में अपनों की छोटी दिवाली खास बनाने के लिए शेयर करें ये शुभकामना संदेश-
10 मैसेज संग मनाएं जश्न, बाटें खुशियां, कुछ यूं दें छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार,
जीवन में आएं खुशियां अपार
शुभकामना करो हमारी स्वीकार
रंगोली और दीयों से सजे घरों में,
भगवान राम के आगमन की खुशी छा जाए,
और आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की बहार आए।
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की बहार हो।
हर दिन आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां हों,
और आपका दामन कभी खाली न हो।
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
हंसते-मुस्कुराते दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
दुख-दर्द अपने भूलकर सबको गले लगाना,
और प्यार से यह दिवाली मनाना,
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
आपके घर में लक्ष्मी गणेश का वास हो,
जीवन से अंधेरा दूर हो,
हर खुशी आपके द्वार पर दस्तक दे,
और आपकी जिंदगी में खुशियों की महफिल सज जाए।
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां हमेशा बनी रहें।
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
दीपावली के इस पावन अवसर पर आपके परिवार और मित्रों के साथ आपका जीवन और भी खुशहाल हो।
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
दीपावली की रंगोली,
दीपों की रोशनी और आतिशबाजियों की धूम से आपका जीवन हमेशा प्रकाशित रहे
आप सभी को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का दीप जलता रहे। दीपक के प्रकाश की तरह आपके जीवन में उजाला और खुशहाली बनी रहे।छोटी दिवाली की शुभकामनाएं





