
Diwali Wishes: इन प्यार भरे SMS से भेजें अपनों को छोटी दिवाली की बधाई, कहें- ‘हैप्पी नरक चतुर्दशी’
Choti Diwali Wishes: बड़ी दिवाली से ठीक एक दिन पहले छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। छोटी दिवाली का दिन अपनों के लिए यादगार बनाने के लिए शुभकामना संदेश भेजते हैं। आप इन चुनिंदा मैसेज से अपनों को भेज सकते हैं छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Choti Diwali Wishes 2025 in Hindi: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इसे रूप चौदस, नरक चौदस या नरक चतुर्दशी के नाम से जानते हैं। इस बार छोटी दिवाली 19 अक्टूबर, रविवार को मनाना उत्तम रहेगा। छोटी दिवाली के दिन लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ करने के साथ ही कई उपाय भी करते हैं। इसके साथ ही लोग अपनों को छोटी दिवाली के पावन पर्व की अपनों को शुभकामनाएं भेजते हैं। आप भी अपनों को इन खास मैसेज से भेज सकते हैं छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

1. दीपावली का त्योहार है आया,
घर-घर में खुशियां लाया,
पांच दिन के इस पर्व में,
छोटी दिवाली पर बधाइयों का पैगाम आया।
हैप्पी छोटी दिवाली 2025
2. दीयों की बाती से जगमगा उठा सारा संसार,
आपके जीवन में बनी रहें खुशियों की बहार,
आप यूं ही मुस्कुराते रहें और दिवाली मनाएं
हर दिन हर साल।
हैप्पी छोटी दिवाली
3. खुशियों की बहार है, जगमगाया संसार है।
उत्साह से मनाएं दिवाली, दीपों का त्योहार है।
Happy Choti Diwali 2025
4.बुराई पर अच्छाई की जय-जयकार हो।
चारों दिशाओं में दीपों की उजियारा हो।
नरक चौदस का ये दिन लाए बहार
आपके जीवन में आएं खुशियां हजार।
हैप्पी छोटी दिवाली।
5. दीयों के संग आए खुशियों के रंग,
फूलों की बनाएं रंगोली,
समृद्धि से भरा रहे आपका घर आंगन।
Happy Choti Diwali 2025
6. दीये जलाएं, रंगोली बनाएं
आज नरक चौदस के दिन
हर घर में खुशहाली लाएं।
हैप्पी छोटी दिवाली और नरक चौदस।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं 2025
7. मोती की तरह जलते हैं दीप,
हर घर को रोशन करते हैं दीप,
पावन अवसर में खुशहाली मनाएं,
घर के हर कोने में दीप जलाएं।
हैप्पी छोटी दिवाली 2025।
8. धनतेरस के दूसरे दिन छोटी दिवाली
सुख-संपदा आपके जीवन में आए
लक्ष्मी की आपके घर में पधारे
आपके जीवन में न आए कोई दुख
कुछ ऐसा मनाएं दिवाली का त्योहार
हैप्पी दिवाली 2025
9. पूजा से भरी थाली है
चारों ओर खुशहाली है
आओ मिलकर मनाएं दिवाली का त्योहार
आपको और आपके परिवार को दिवाली की खूब बधाई
Happy Diwali 2025
10. अच्छाई की बुराई पर विजय हो
हर जगह आपकी जय हो
छोटी दिवाली आपके जीवन में लाए खुशियों का संसार
कुछ ऐसा मनाएं आप दिवाली का त्योहार
हैप्पी दिवाली 2025





