Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Chhath Puja Wishes In Hindi Chhath Puja ki Shubhkamnaye
Happy Chhath Puja : सुनहरे रथ पर होकर सवार…छठ पूजा पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश, ऐसे कहें- हैप्पी छठ पूजा

Happy Chhath Puja : सुनहरे रथ पर होकर सवार…छठ पूजा पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश, ऐसे कहें- हैप्पी छठ पूजा

संक्षेप:

Happy Chhath Puja Wishes In Hindi : देशभर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं।

Sat, 25 Oct 2025 05:20 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Happy Chhath Puja : देशभर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं। छठ पर्व की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है। इस दिन व्रती सूर्योदय से पहले स्नान कर स्वच्छता का ध्यान रखते हुए व्रत की शुरुआत करते हैं। दूसरे दिन ‘खरना’ मनाया जाता है, जब व्रती गुड़ की खीर और चावल का प्रसाद बनाते हैं। इसके बाद तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है, जब व्रती डूबते सूर्य को जल अर्पित करते हैं। पर्व का अंतिम और सबसे पवित्र दिन होता है ‘उषा अर्घ्य’, जिसमें उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर (शनिवार) से शुरू होकर 28 अक्टूबर (मंगलवार) को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगी। जैसे-जैसे यह पावन पर्व नजदीक आ रहा है, शुभकामनाओं और बधाइयों का दौर भी शुरू हो गया है। लोग अपने परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को छठ पूजा की बधाइयां भेज रहे हैं। आप भी इन खूबसूरत संदेशों के साथ छठ पूजा की शुभकामनाएं भेज सकते हैं-

Happy Chhath Puja Wishes In Hindi:

सुनहरे रथ पर होकर सवार,

सूर्य देव आए हैं आपके द्वार,

कार्तिक छठ पर्व की शुभकामनाएं,

मेरी ओर से करें स्वीकार।

ये भी पढ़ें:आने वाले 2 माह इन राशियों के लिए शुभ, 2025 का अंत रहेगा सुखद

गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू,

खीर, अनानास, नींबू और कद्दू,

छठी मैया करें पूरी आपकी हर मुराद,

आओ मिलकर मनाएं छठ का त्योहार।

कदुआ भात से होती है पूजा की शुरुआत,

खरना के दिन खाते हैं गुड़ की खीर और भात,

सांझ का अर्घ्य करता है शुभ शुरुआत,

सुबह का अर्घ्य करे पूरी हर मुराद।

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

हर ओर बिखरी है छठ की छटा निराली,

यह पर्व लाता है जीवन में खुशहाली,

आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार,

मुबारक हो आपको छठ का त्योहार।

घाट किनारे खड़े होकर करेंगे सूर्य देव को नमन,

पूरी हों आपकी हर कामना, मिटे जीवन का हर शमन।

छठी मैया का आशीर्वाद सदा बना रहे,

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

कामनाएं हों पूरी इस छठ पूजा में,

जो चाहे वो तेरा हो, हर दिन सुंदर,

हर रात रोशन हो, सफलता चूमे कदम हमेशा,

छठ पूजा की अनंत शुभकामनाएं।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!