Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Bhai Dooj Wishes 2025 for Brother and Sister bhaiya dooj shubhkamnaye in hindi
Happy Bhai Dooj Wishes: भाई दूज की इन 20 खास SMS, शायरी, कोट्स, मैसेज, ग्रीटिंग्स से भेजें बधाई

Happy Bhai Dooj Wishes: भाई दूज की इन 20 खास SMS, शायरी, कोट्स, मैसेज, ग्रीटिंग्स से भेजें बधाई

संक्षेप:

Happy Bhai Dooj Wishes for Bhai-Bahan: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के लिए खास होता है। हर बहन को पूरे साल इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। भाई दूज का दिन खास बनाने के लिए हर भाई-बहन एक-दूसरे को भेजें ये खास संदेश।

Wed, 22 Oct 2025 11:32 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Happy Bhai Dooj Wishes for Brother and Sister 2025: हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल भाई दूज 23 अक्टूबर, गुरुवार को है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक करती हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व खुशहाली के लिए कामना करती हैं। यह पर्व भाई-बहन के असीम प्रेम का प्रतीक माना गया है। इस दिन भाई-बहन न सिर्फ इस पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाते हैं, बल्कि एक-दूसरे को खास शुभकामना मैसेज कर त्योहार को एक-दूसरे के लिए खास बनाते हैं। आप भी इन स्पेशल मैसेज को भेजकर अपने भाई या बहन के लिए भाई दूज का त्योहार बना सकते हैं यादगार।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

Bhai Dooj Best Wishes and SMS 2025: भाई-बहनों को भेजें ये शानदार मैसेज व शायरी-

1. भाई दूज का है आया शुभ त्योहार,

बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हजार,

भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट;

बना रहे यह बंधन हमेशा खूब।

भाई दूज की शुभकामनाएं 2025

ये भी पढ़ें:इन 10 प्यार भरे मैसेज, कोट्स, शायरी व स्टेटस से भेजें भाई दूज की शुभकामनाएं

2. हे ईश्वर बहुत प्यारा है मेरा भाई

मेरी मां का दुलारा है मेरा भाई

न देना उसे कोई कष्ट भगवन

जहां भी हो खुशी से बीते उसका जीवन

हैप्पी भाई दूज 2025

3. बहन लगाती तिलक फिर मिठाई खिलाती है,

भाई देता तोहफा और बहन मुस्कुराती है,

भाई बहन का ये रिश्ता नहीं पड़े कभी लूज,

मेरी तरफ से मुबारक हो आपको भाई दूज 2025

4. बहन मांगे भाई का प्यार, नहीं चाहिए उपहार

रिश्ता अटूट रहे सदियों तक, मिले मेरे भाई को खुशियां अपार

Happy Bhai Dooj 2025

5. ये त्योहार है कुछ खास

बनी रहे भाई बहन के

प्यार की मिठास

हैप्पी भाई दूज 2025

6. प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाएं

जो दुआ मांगो, उसे तुम हमेशा पाओ

भाई दूज के त्योहार पर भैया जल्दी घर आओ

आकर अपनी बहन से तिलक लगवाओ

Happy Bhai Dooj 2025

7. बहनें होती हैं प्यारी,

बातें करती हैं न्यारी

खुशियां देती हैं बहुत सारी

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं 2025

8. कच्चा है धागा पर रिश्ते है पक्के

यही होते हैं भाई-बहन के रिश्ते सच्चे

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. बहन मांगे भाई का प्यार,

नहीं चाहिए उपहार

रिश्ता अटूट रहे सदियों तक,

मिले मेरे भाई को खुशियां अपार

Happy Bhai Dooj

10. बहन-भाई का दुलार,

बहन को चाहिए बस भाई का प्यार ,

नहीं करती कोई बड़ी चाहत ,

बस भाई को मिले खुशियां सारी

भैया दूज की शुभकामनाएं 2025

ये भी पढ़ें:कल भाई दूज पर तिलक करने के लिए ये हैं 3 सबसे शुभ मुहूर्त

11. प्यारी बहन को प्रेम के साथ

मुबारक हो भाईदूज का त्योहार

हैप्पी भाई दूज 2025

12. आग गया दिन जिसका था इंतजार

कर लूंगी अब मैं भी अपने भाई का दीदार

आ गया है दिन भाई दूज का

मिल जाएगी अब मुझे खुशियां हजार

हैप्पी भाई दूज 2025

13. दीप है जगमगाते, झूम रहा संसार

सूरज की किरणें, खुशियों की फुहार

कहना चाहते हैं हम कि

मुबारक हो आपको

भाई दूज का त्योहार

Happy Bhai Dooj 2025

14. चंदन का टीका नारियल का उपहार,

भाई की उम्मीद सिर्फ बहना का प्यार,

खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार.

भाई दूज हार्दिक शुभकामनाएं 2025

15. भाई दूज का दिन बहुत है खास

मन में आस्था और सच्चा है विश्वास

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं 2025

16. बातें करती हैं न्यारी-न्यारी

खुशियां देती हैं बहुत सारी !

Happy Bhai Dooj 2025

17. दुनिया हो तेरी मुट्ठी में

हर तमन्ना हो तेरी पूरी

तेरी परेशानी हम तक रहें

तुझे मिले खुशियां सारी

भाई दूज हार्दिक बधाई

18. भाई दूज का त्योहार यकीनन है खास,

यूं ही बनी रहे हमेशा हमारे इस रिश्ते की मिठास !

Happy Bhai Dooj 2025

19. थाल सजा कर बैठी हूं अंगना

तू आजा अब इंतजार नहीं करना

मत डर अब तू इस दुनिया से

लड़ने खड़ी हैं तेरी बहन सबसे !

Happy Bhai Dooj 2025

20. सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,

चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,

बधाई हो आपको

भैया दूज का त्योहार !

Happy Bhai Dooj 2025

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़ी खबरें देखती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वालीं सौम्या ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में पीजी किया है। अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद स्थित एक लोकल न्यूज पोर्टल से की और उसके बाद जनसत्ता, क्विंट हिंदी और जी न्यूज होते हुए पिछले चार सालों से लाइव हिन्दुस्तान में हैं। सौम्या पत्रकारिता जगत में पिछले सात सालों से कार्यरत हैं। नई जगहों पर घूमना, भजन सुनना और नए लोगों से जुड़ना बहुत पसंद है। बाकी वक्त बेटी के साथ सपने देखने में बीतता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!