
Happy Bhai Dooj 2025 Wishes: 'भाई दूज के इस मौके पर , बहन तुम्हारी…' भाई दूज पर शेयर करें ये प्यारे भरें स्पेशल मैसेज
Happy Bhai Dooj 2025 Wishes, Images, Quotes: कल 23 अक्टूबर 2025 को भाई दूज मनाया जाएगा। एस मौके पर अगर आप अपने भाई या बहन को अपना प्यार और स्नेह जताना चाहते हैं तो कुछ प्यार भरे शब्द वॉट्सएप, एसएमएस भेज सकते हैं।
Happy Bhai Dooj 2025 Wishes, Images, Quotes:भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के बीच प्यार और स्नेह का प्रतीक है। कार्तिक मास के शुल्क पक्ष की द्वितीय तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। कल 23 अक्टूबर 2025 को भाई दूज मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाई की दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए यमराज की पूजा करती हैं और भाई का तिलक करके मिठाई खिलाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज के दिन बहनों को अपने भाई को घर पर बुलाना चाहिए और उसे भोजन कराना चाहिए। इससे भाई की आयु बढ़ती है। भाई-बहन के इमोशनल रिश्ते के सेलिब्रेशन के त्योहार पर अगर आप अपने भाई या बहन को अपना प्यार और स्नेह जताना चाहते हैं तो कुछ प्यार भरे शब्द वॉट्सएप, एसएमएस भेज सकते हैं।
रोली चंदन और तिलक से
पर्व मनाने आई है बहना
भैया दूज का पर्व है प्यारा
स्नेह अनुराग का बंधता धागा
भाई दूज के प्यार भरे पर्व की बधाई और शुभकामनाएं
भाई-बहन का प्यार है अनमोल
भाई दूज पर बनाएं इसे मजबूत
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
भाई दूज पर तेरे लिए दुआ करती हूं
तेरे हर खुशी में, मैं खुशी होती हैं।
भाई मेरा सबसे प्यारा है
तेरी सफलता की दुआ
मैं हर रोज करती हूं।
भाई दूज की हार्दिक बधाई !
भाई-बहन के रिश्ते की है
सबसे सुंदर कहानी
चलो मिलकर मनाएं
अटूट रिश्ते का पर्व
भाई-दूज त्योहार
चंदन का टीका नारियल का उपहार,
भाई की उम्मीद सिर्फ बहना का प्यार,
खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार।
भाई दूज की शुभकामनाएं!
भाई दूज के इस मौके पर ,
बहन तुम्हारी हर मुराद हो पूरी,
हर वह चीज हो तुम्हारे पास,
जो तुम्हारे लिए जरूरी हो।
याद है हमारा वो बचपन?
वो लड़ना-झगड़ना और मनाना
यही होता है भाई बहन का असल प्यार
भाई दूज की शुभकामनाएं!
तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर
देती आशीर्वाद भाई-बहन का प्यार
दिखाए ये भाई दूज का त्योहार।
भाई-दूज की शुभकामनाएं !
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
बधाई हो आपको भैया दूज का त्यौहार !
बहन मांगे भाई का प्यार,
नहीं मांगे कीमती उपहार,
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक
मिले मेरे भाई को खुशियां अपार
खुशनसीब होती है वो बहन
जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है
हर परेशानी में वो उसके साथ होता है
लड़ना-झगडना फिर प्यार से मनाना त
भी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है
भाई दूज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
रूठकर तू क्यों बैठा है भाई, अब मुझसे बात कर
हो गई गलती मुझसे, अब अपनी बहन को माफ कर
बिन तुझसे बात किए कैसे कटेगा वक्त मेरा
देख फलक की ओर चांद की तन्हाई एहसास कर।
भाईदूज के शुभ अवसर पर
आपके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं
आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहे
भाईदूज शुभ हो





