
Bhai dooj wishes: भाई दूज पर रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए भेजें ये शुभ संदेश
संक्षेप: इस बार भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर को है।। इस तिथि पर बहनें अपने भाइयों के सुखी, स्वस्थ और समृद्धि जीवन की कामना करती हैं और उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। थोड़े बहुत अलग नियमों के साथ ये फेस्टिवल देश के हर कोने में मनाया जाता है।
हिंदू धर्म में भाई दूज के पर्व का खास महत्व होता है। इस त्योहार को दिवाली के 2 दिन बाद मनाया जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पड़ता है। इस बार भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर को है।। इस तिथि पर बहनें अपने भाइयों के सुखी, स्वस्थ और समृद्धि जीवन की कामना करती हैं और उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। थोड़े बहुत अलग नियमों के साथ ये फेस्टिवल देश के हर कोने में मनाया जाता है।

इस दिन भाई अपनी बहनों के प्रति स्नेह जताने के लिए उपहार देते हैं। भाई-बहन के इस पवित्र पर्व को पूरा परिवार मिलकर उत्साह और उल्लास के साथ मनाता है। इस मौके पर आप भी अपनी बहन या भाई को कुछ खास संदेश भेजकर उन्हें विश कर सकते हैं।
1.
भाई तेरे मेरे प्यार का बंधन, प्रेम और विश्वास का बंधन,
तेरे माथे पर लगाऊं चंदन, मांगूं दुआएं तेरे लिए हर पल, भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।”
2.
आरती की थाली मैं सजाऊं,
कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाऊं,
तेरे उज्ज्वल भविष्य की कामना करूं,
संकट न आए तुझ पर कभी ऐसी दुआ करूं।
3.
चंदन का टीका, नारियल का उपहार, भाई की उम्मीद, बहना का प्यार,
खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार। भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।
4.
लाल गुलाबी रंग है जम रहा संसार,
सूरज की किरणों, खुशियों की हो बहार, चांद की चांदनी, अपनों का हो प्यार,
मुबारक हो आपको भाई-दूज का त्योहार, भाई दूज की शुभकामनाएं।
5.
हर गुजरते दिन के साथ हमारे बीच का बंधन मजबूत होता जाए,
आपको आनंदमय और अद्भुत भाई दूज की शुभकामनाएं। सबसे अच्छा भाई बनने के लिए धन्यवाद।
6.
भाइयों और बहनों का खूबसूरत रिश्ता प्यार, देखभाल और खुशी से भरा रहे।
आपको और आपके भाई-बहन को भाई दूज की शुभकामनाएं।
7.
दुआओं का ये तोहफा मेरे दिल से कुबूल कर, हर जन्म तू मेरी बहना बनकर रहे, बस यही ख्वाहिश कर।
भाई दूज की मिठास तेरे जीवन में घुल जाए, हर खुशी तेरी झोली में चुपके से आ जाए।
8.
भाई दूज का ये रिश्ता है बेशकीमती, हर लम्हा हम साथ निभाएं, इसी की है कसम।
तेरे लिए हर राह को रोशन कर दूं, तेरी हर ख्वाहिश को पूरी कर दूं।
9.
रोली, चंदन और तिलक से पर्व मनाने आई है बहना,
भैया दूज का पर्व है प्यारा, स्नेह अनुराग का बंधता धागा।





