Happy Akshaya Tritiya 2026: प्यार भरे इन 20 शुभ संदेशों से अपने प्रियजनों को भेजें अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

Navaneet Rathaur लाइव हिन्दुस्तान
share

Happy Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 के पावन पर्व पर लक्ष्मी-कुबेर जी के आशीर्वाद, धन-समृद्धि और खुशियों की कामना करते हुए इन खूबसूरत बधाई संदेशों से अपने प्रियजनों को स्पेशल फील कराएं। इस खास पर्व पर परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये 20 सुंदर मैसेज।

Happy Akshaya Tritiya 2026: प्यार भरे इन 20 शुभ संदेशों से अपने प्रियजनों को भेजें अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

Happy Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल 2026, रविवार को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए दान, पूजा और शुभ कार्यों का फल कभी क्षय नहीं होता है। इस पावन पर्व पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया के खास मौके पर अपने परिवार, मित्रों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजना ना सिर्फ रिश्तों को मजबूत बनाता है, बल्कि त्योहार की खुशियां भी बढ़ा देता है।

आज हम आपके लिए एकदम लेटेस्ट 20 प्यार भरे शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।

1

सोने सी चमके आपकी तकदीर,

अक्षय तृतीया लाए खुशियों की लकीर।

धन-धान्य से भर जाए घर आपका,

इस शुभ दिन पर सजे हर सपना आपका।

2

अक्षय तृतीया का ये पावन त्योहार,

लाए जीवन में खुशियों की बहार।

हर दिन बने आपके लिए त्योहार,

अक्षय तृतीया का पर्व दे सुख अपार।

3

मां लक्ष्मी का हो आपके घर पर वास,

हर दिन बढ़े धन और विश्वास।

सोना ही नहीं, दिल भी चमके आपका,

अक्षय तृतीया पर भाग्य दमके आपका।

4

सपनों की फसल लहलहाए,

खुशियां आपके द्वार आए।

न हो कभी खुशियों की कमी,

आपके जीवन में रहे रोशनी ही रोशनी।

5

अक्षय तृतीया का ये संदेश,

हर दिन लाए खुशियों का परिवेश।

हर मुश्किल आसान हो जाए,

खुशियों का दीपक जगमगाए।

6

अक्षय तृतीया का शुभ दिन आया,

साथ में खुशियों का खजाना लाया।

सुख-समृद्धि का हो आगमन,

खुशियों से भर जाए जीवन।

7

रिश्तों में मिठास बढ़े,

हर सपना साकार खड़े।

खुशियों की बरसात हो,

आपका हर दिन खास हो।

8

धन-धान्य से भर जाए आंगन,

मिले आपको हर सुख का साधन।

हर राह पर सफलता मिले,

जीवन आपका खुशियों से खिले।

9

अक्षय तृतीया का ये त्योहार,

लाए खुशियों की झंकार।

सपनों को पंख मिले,

हर खुशी आपके संग चले।

10

आपके घर आए लक्ष्मी का वास,

खुशियों से भरा रहे हर सांस।

हर दिन हो सुनहरा,

जीवन हो आपका गहना।

11

अक्षय तृतीया की शुभ बेला,

लाए जीवन में खुशियों का मेला।

खुशियों का दीप जले हर बार,

सुख-समृद्धि रहे अपार।

12

नए सपनों की हो शुरुआत,

हर दिन बने खास बात।

आपके जीवन में खुशियों की धार,

अक्षय तृतीया का यही उपहार।

13

धन, वैभव और शांति का संग,

जीवन में भर दे खुशियों के रंग।

हर कदम पर सफलता मिले,

आपका नाम रोशन खिले।

14

अक्षय तृतीया का पावन दिन आया

आपके जीवन में खुशियों का बहार लाया

सोना-चांदी से भी बढ़कर हो आपका मान

अक्षय तृतीया बनाए आपकी नई पहचान

15

हर दिन बने आपके लिए उत्सव खास

अक्षय हो आपको सुख-समृद्धि का अहसास

ना घटे कभी खुशियों का खजाना

अक्षय तृतीया पर मिले सुखों का ठिकाना

16

सोने जैसे चमके आपकी किस्मत,

अक्षय तृतीया लाए खुशियों की दौलत।

हर पल आपका जीवन में उजाला हो,

इस पर्व पर शुभ-समृद्धि का बोलबाला हो।

17

हर सपना आपका सच हो जाए,

इस बार खुशियों से घर भर जाए।

लक्ष्मी-कुबेर जी दें आपको आशीर्वाद,

अक्षय तृतीया पर मिले आपको सफलता खास।

18

जीवन में कभी ना हो दुख की छाया,

अक्षय तृतीया लाए सुखों की माया।

खुशियों की बरसात हो अपार,

यह पर्व आपके जीवन में लाए प्यार ही प्यार।

19

आपकी हर सुबह हो सुनहरी,

यह पर्व दें आपको खुशियां गहरी।

हर राह पर सफलता मिले आपको,

अक्षय तृतीया दे हर खुशी आपको।

20

धन, दौलत, प्यार और सम्मान,

अक्षय तृतीया दे आपको हर वरदान।

खुशियों की झोली भर जाए आपकी,

यह पर्व जीवन रोशन कर जाए आपका।

ये संदेश आप व्हाट्सएप, मैसेज या कार्ड के माध्यम से अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं। अक्षय तृतीया का त्योहार खुशियों, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इन संदेशों के जरिए आप अपने रिश्तों को और मजबूत बना सकते हैं।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!