Hindi Newsधर्म न्यूज़Hanuman Ji Upay Tuesday Remedies mangalwar ko kya karein
मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय

मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय

संक्षेप:

मंगलवार का दिन हनुमान जी की आराधना का माना जाता है। हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है। मान्यता है कि सही विधि से पूजा करने पर हनुमान जी जीवन के संकट दूर करते हैं। 

Dec 08, 2025 10:45 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मंगलवार का दिन हनुमान जी की आराधना का माना जाता है। हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है। मान्यता है कि सही विधि से पूजा करने पर हनुमान जी जीवन के संकट दूर करते हैं, बुरी शक्तियों से रक्षा करते हैं और मन में मजबूती प्रदान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को कुछ विशेष उपाय करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करने के आसान उपाय-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हनुमान चालीसा का पाठ करें

हनुमान चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। हर व्यक्ति को रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। मंगलवार को एक से अधिक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

श्री राम के नाम का सुमिरन करें

हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है भगवान श्री राम के नाम का सुमिरन। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति नित्य राम नाम का सुमिरन करता है उस पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। राम नाम का सुमिरन करने में भी कोई विशेष नियम नहीं होता है। आप कभी भी कहीं भी राम नाम का सुमिरन कर सकते हैं।

बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ

शत्रु बाधा, कोर्ट केस, मानसिक तनाव या ग्रहों की अशांति हो तो मंगलवार के दिन सुंदरकांड या बजरंग बाण पढ़ना बहुत प्रभावी माना गया है।

ये भी पढ़ें:शुक्र के धनु राशि में प्रवेश से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

हनुमान जी को चोला चढ़ाएं

हनुमान जी को चोला चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें चोला चढ़ाया जाता है। हनुमान जी को चोला चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

गुड़-चने का भोग लगाएं

हनुमान जी को गुड़ और भुने चने का प्रसाद बहुत प्रिय है। इसे अर्पित करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है।

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

मंगलवार को शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। यह उपाय राहु-कुल दोष और नकारात्मक विचारों को शांत करता है।

गरीबों को भोजन या फल का दान करें

हनुमान जी सेवा और विनम्रता के प्रतीक हैं। इसलिए मंगलवार के दिन भोजन, केला, चना या लाल कपड़ा दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद मिलता है।

मंदिर में लाल ध्वजा चढ़ाएं

जीवन में अड़चनें बहुत आ रही हों तो मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल झंडा चढ़ाना बेहद प्रभावी उपाय है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!