Hindi Newsधर्म न्यूज़Hanuman ji Puja kyun ki jati Narak Chaturdashi ya Chhoti Diwali ke din jane shubh muhurat
हनुमान जी की पूजा दिवाली से एक दिन पहले क्यों होती है, जानें इस साल क्या मुहूर्त है

हनुमान जी की पूजा दिवाली से एक दिन पहले क्यों होती है, जानें इस साल क्या मुहूर्त है

संक्षेप: दिवाली से एक दिन पहले हनुमान जी की पूजा का विधान है। दिवाली से एक दिन पहले यानी नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली के दिन अधिकतर लोग घरों में हनुमान जी मूर्ति लाकर उनकी पूजा करते हैं। 

Tue, 14 Oct 2025 01:54 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिवाली से एक दिन पहले हनुमान जी की पूजा का विधान है। दिवाली से एक दिन पहले यानी नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली के दिन अधिकतर लोग घरों में हनुमान जी मूर्ति लाकर उनकी पूजा करते हैं। हनुमान जी की मूर्ति लाकर घर में एक चौकी पर रखकर उन्हें गुलाब की फूलमाला अर्पित करते हैं और फिर हनुमान जी को पान अर्पित किया जाता है। हनुमान जी को पुए का भोग लगाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अमावस्या तिथि पर नेगेटिव शक्तियां एक्टिव रहती हैं, इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी नेगेटिव शक्तियां खत्म हो जाती है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा इसलिए भी की जाती है कि इस दिन हनुमान जी का जन्महुआ था। मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी की भक्ति और सेवा से प्रसन्न होकर प्रभु राम ने उनको वरदान दिया कि अमावस्या पर दीपोत्सव से पूर्व उनके प्रिय भक्त हनुमान की पूजा की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:मंगलवार को करें सुंदरकांड, रामायण इन चौपाई का पाठ, हनुमान जी की मिलेगी कृपा
ये भी पढ़ें:हनुमान जी होंगे प्रसन्न, मंगलवार के दिन करें इन दोहों का पाठ, मिलेगी शक्ति

इस साल कब है नरकचतुर्दशी और हनुमान जी की पूजा का मुहूर्त

धनतेरस का पर्व 18 तारीख को दिन शनिवार को रहेगा। छोटी दिवाली का पर्व 19 को दीपदान के साथ नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर पर विजय पाई थी। इस दिन स्नान और पूजा कर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। छोटी दिवाली सोमवार 19 अक्टूबर को पड़ेगी।चतुर्दशी तिथि 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर में 1 बजकर 51 मिनट से 20 अक्टूबर दिन सोमवार को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। 19 अक्टूबर को हनुमान पूजा का शुभ मुहूर्त रात में 11 बजकर 41 मिनट से देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक है। इस रात आपको हनुमान जी की पूजा के लिए 51 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!