अगर ये 5 संकेत मिल रहे हैं तो समझ लेना हनुमान जी की कृपा आप पर है
What are the signs that Hanuman ji is with you: व्यक्ति को हनुमान जी की कृपा होने पर कुछ खास संकेत मिलते हैं, जिनका वह मतलब नहीं समझ पाता है। आइए जानते हैं कि हनुमान जी की कृपा होने पर किस तरह के संकेत मिलते हैं।

Hanuman Ji ki Kripa ke Sanket: भगवान हनुमान का नाम सुनते ही शक्ति, निडरता और भक्ति का एहसास होने लगता है। हनुमान जी अजर-अमर हैं, इसलिए उन्हें 'चिरंजीवी' कहा जाता है। मान्यता है कि हनुमान जी को ऐसा वरदान प्राप्त है कि वह आज भी धरती पर मौजूद माने जाते हैं। भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है, उसे खूब सफलता और तरक्की प्राप्त होती है। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति के संकट अपने काम टल जाते हैं या दूर हो जाते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जब संकटमोचन हनुमान जी किसी भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं या उसकी रक्षा कर रहे होते हैं, तो उसे कुछ विशेष आध्यात्मिक और मानसिक संकेत महसूस होते हैं। आइए जानते हैं जब हनुमान जी की कृपा बरसती है, तो कौन-से संकेत प्राप्त होते हैं।
1. दबाव में मन का धीरे-धीरे स्थिर होना:
हनुमान जी की कृपा का शुरुआती संकेत मानसिक स्थिरता का बढ़ना है। कहा जाता है कि जब हनुमान जी की ऊर्जा किसी व्यक्ति पर प्रभाव डालती है, तो उसका मन स्थिर होने लगता है। जिन हालातों में उसे पहले घबराहट, बेचैनी महसूस होती थी, उसमें वह संभालने लग जाता है। फैसले बहुत धैर्य और शांति से लिए जाने लगते हैं। इसका अर्थ यह नहीं होता कि जीवन की परेशानियां खत्म हो जाती हैं, बल्कि परेशानियों का मानसिक दबाव कम हो जाता है। हिंदू धर्म में हनुमान जी का संबंध प्राण यानी जीवन-शक्ति से माना गया है। यानी जब प्राण यानी शक्ति स्थिर हो जाती है, तो डर या भय अपने आप कम हो जाता है।
2. भावनात्मक रूप से मजबूत होना और भय समाप्त होना:
किसी भी व्यक्ति के अंदर का डर या भय तुरंत समाप्त नहीं होता है। सबसे पहले उसका प्रभाव बदलता है। कहा जाता है कि जब हनुमान जी कृपा होती है, तो डर या चिंता वाले विचार भले ही आएं लेकिन वह मन पर हावी नहीं हो पाते हैं। डर भरे विचार तुरंत गायब नहीं होते। सबसे पहले उनकी तीव्रता बदलती है। जब हनुमान जी की कृपा होती है, तो चिंता वाले विचार भले ही आएं, लेकिन वे मन पर हावी नहीं होते। इस समय व्यक्ति महसूस करता है कि उसे असफलता या नुकसान से जुड़े विचार कम प्रभावित कर रहे हैं। मन बार-बार सिखाता है कि डर वाले विचारों के पीछे नहीं भागना है बल्कि स्थिर होना है।
3. अनुशासित दिनचर्या की ओर स्वाभाविक झुकाव:
हनुमान जी की कृपा आपके साथ है या आपकी रक्षा कर रहे हैं का एक संकेत यह है जिस पर लोग कम ध्यान देते हैं। कहा जाता है कि व्यक्ति पर जब हनुमान जी की कृपा होती है, तो वह अनुशासित होने लगता है। ऐसे व्यक्ति का स्वाभाविक रूप से अनुशासन की ओर झुकाव बढ़ने लगता है। हनुमान जी को ब्रह्मचर्य, आत्म नियंत्रण और आंतरिक अनुशासन का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि जब हनुमान की कृपा होती है, तो उसके प्रभाव से शरीर और मन स्वाभाविक रूप से लय की खोज करते हैं। नींद का पैटर्न बेहतर होता है। मन को उथल-पुथल की जगह शांति और सादगी रास आने लगती है।
4. अनुभव आधारित हो जाती है आस्था:
बहुत से लोग आस्था को इमोशनल तीव्रता समझ बैठते हैं। जबकि हिंदू धर्म ग्रंथों में सच्ची आस्था को मन की गहराई और तसल्ली बताया गया है। कहा जाता है जब हनुमान जी की कृपा से डर दूर होने लगता है, तब आस्था सिर्फ प्रतिक्रिया देने वाली नहीं रह जाती है, बल्कि स्थिर हो जाती है। इस समय आप विपरीत हालातों में भी अपने नतीजों को लेकर शांत रहते हैं। यह सिर्फ भरोसा नहीं बल्कि गहरा एहसास और आस्था से आता है कि आपको सहारा मिल रहा है। इस समय डर कमजोर पड़ जाता है क्योंकि मन खुद को अकेला महसूस नहीं करता है।
5. मुश्किलों का अपने आप टल जाना:
कई बार लोग मुश्किल या विपरीत परिस्थितियों में फंस जाते हैं लेकिन इससे पहले कि वह किसी तरह का फैसला ले पाएं, वह समस्या सुलझ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो समझ लीजिए हनुमान जी की कृपा आप पर है। हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है कि जब व्यक्ति उम्मीद छोड़ देता है, तब भी वे आकर अपने भक्त की रक्षा करते हैं।


