Hindi Newsधर्म न्यूज़hanuman ji honge prasan mangalwar ko karein sundarkand and chaupai Ram hanuman ji doha path se milegi Hanuman ki kripa
मंगलवार को करें सुंदरकांड, रामायण इन चौपाई का पाठ,  हनुमान जी, भगवान राम की मिलेगी कृपा

मंगलवार को करें सुंदरकांड, रामायण इन चौपाई का पाठ, हनुमान जी, भगवान राम की मिलेगी कृपा

संक्षेप: Hanuman ki kripa: गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित 'श्रीरामचरितमानस' के 'सुंदरकांड' का पाठ करना हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए  विशेष लाभकारी बताया गया है। मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से आपको हनुमान जी की कृपा मिलती है। 

Tue, 14 Oct 2025 07:13 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित 'श्रीरामचरितमानस' के 'सुंदरकांड' का पाठ करना हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए विशेष लाभकारी बताया गया है। मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से आपको हनुमान जी की कृपा मिलती है। आपको बता दें कि हनुमान जी भगवान राम के भक्त है। इसलिए जहां भगवान राम का नाम होता है, वहां हनुमान जी स्वंय आते हैं, इसलिए आप भी पढ़ें भगवान राम और हनुमान जी की सुंदरकांड की ये चौपाई

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रामचंद्र गुन बरनैं लागा। सुनतहिं सीता कर दुख भागा॥ लागीं सुनैं श्रवन मन लाई। आदिहु तें सब कथा सुनाई॥

सुंदरकांड की यह उस समय की है जब सीता जी को रावण उठाकर ले गया था और हनुमान जी माता सीता का पता लगाने गए थे। माता सीता भगवान राम के लिए व्याकुल थीं। जब हनुमान जी सीता जी के समक्ष प्रभु श्री रामचंद्रजी के गुणों का वर्णन करते हैं, जिसे सुनते ही सीता जी खुश हो जाती हैं और यह सुनते ही उनके सभी दुख मानें भाग जाते हैं, सीता जी मन लगाकर श्रीराम का गुणगान सुनती हैं। हनुमान जी भी बताते हैं कि माता सीता के यहां आने के बाद से लेकर अभी तक क्या-क्या राम जी के साथ हुआ सीता माता को सारी कथा सुनाते हैं।

ये भी पढ़ें:मंगलवार को पढ़ें हनुमान चालीसा, इस चौपाई से जानें हनुमान जी की अपार शक्ति
ये भी पढ़ें:श्री हनुमान चालीसा, Hanuman Chalisa Hindi :पढ़ें संपूर्ण हनुमान चालीसा

मंगल भवन अमंगल हारी

द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी

रामायण का यह दोहा आपने जरूर पढ़ा होगा। लेकिन क्या आप इसका अर्थ जानते हैं। यह भगवान राम के लिए कहा गया है, इसमें लिखा है जो मंगल करने वाले हैं और लोगों के सभी अमंगल यानी दुखों को भगवान राम हर लेते हैं, वो दशरथ नंदन श्री राम है वो मुझपर अपनी कृपा करे।

हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता

कहहि सुनहि बहुविधि सब संता

यह भी रामायण का ही दोहा है, इसमें कहा कि भगवान राम और उनकी कहानी कोई छोटी-मोटी नहीं वह अनंत है, जिसका कोई अंत नहीं है। प्रभु श्री राम भी अंनत हो और उनकी कीर्ति भी अपरम्पार है ,इसका कोई अंत नही है। बहुत सारे संतो ने प्रभु की कीर्ति का अलग अलग वर्णन किया है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!