Hanuman Janmotsav 2026 Wishes: सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहु को डरना, ऐसे शुभ संदेश भेजने के लिए यहां पढ़ें

Dheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share

हनुमान जन्मोत्सव के दिन श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। साथ ही, इस शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को भक्ति से भरे संदेश भेजकर बधाइयां भी देते हैं। आप भी इन खास संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Hanuman Janmotsav 2026 Wishes: सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहु को डरना, ऐसे शुभ संदेश भेजने के लिए यहां पढ़ें

Hanuman Jayanti 2026 Wishes in Hindi: हनुमान चालीसा में एक पंक्ति है- संकट तें हनुमान छुड़ावै मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।। इस चौपाई का अर्थ है कि भगवान हनुमान अपने भक्तों को सभी प्रकार के संकटों और कष्टों से मुक्त कर देते हैं। भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार माने जाने वाले हनुमान जी का जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में यह पर्व 2 अप्रैल, गुरुवार को पड़ रहा है। इस पावन दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व होता है।

धार्मिक मान्यता है कि इस अवसर पर बजरंगबली के साथ-साथ भगवान श्रीराम की आराधना करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है और हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। साथ ही, इस शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को भक्ति से भरे संदेश भेजकर बधाइयां भी देते हैं। आप भी इन खास संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

1. जय हनुमान ज्ञान गुन सागर,
जय कपीश तिहु लोक उजागर,
राम दूत अतुलित बल धामा,
अंजानी पुत्र पावन सूत नामा।।
हनुमान जन्मोत्सव 2026 की शुभकामनाएं

2. अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।
हनुमान जन्मोत्सव 2026 की शुभकामनाएं

3. नासे रोग हरे सब पीड़ा।
जपत निरंतर हनुमत बीड़ा।।
हनुमान जन्मोत्सव 2026 की शुभकामनाएं

4. भूत पिशाच निकट नहीं आवे।
महावीर जब नाम सुनावे।।
हनुमान जन्मोत्सव 2026 की शुभकामनाएं

5. बुद्धिहीन तनु जानि के, सुमिरौ पवन कुमार।
बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार।।
हनुमान जन्मोत्सव 2026 की शुभकामनाएं

6. हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे,
करते तुम भक्तों के सपने पूरे
मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे
राम-सीता को लगते सबसे प्यारे।
हनुमान जन्मोत्सव 2026 की शुभकामनाएं

7. करो कृपा सब पर हे हनुमान
जीवन भर सब करें तुम्हें प्रणाम जग में
सब तेरे ही गुण गाएं हर दम चरणों में
तेरे शीश नवाएं ।
हनुमान जन्मोत्सव 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

8. भूत पिशाच निकट नहीं आवे
महावीर जब नाम सुनावे
नासे रोग हरे सब पीरा
जपत निरंतर हनुमत वीरा
हनुमान जन्मोत्सव 2026 की शुभकामनाएं

9. पवनपुत्र जिनका नाम है, तिरुपति जिनका धाम है,
ऐसे भगवान हनुमान को हमारा शत-शत प्रणाम है।
आपके जीवन में खुशहाली और सफलता आए।
हनुमान जन्मोत्सव 2026 की शुभकामनाएं

10. संकट कटे मिटे सब पीरा,
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा
हनुमान जन्मोत्सव 2026 की शुभकामनाएं

11. हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे,
करते तुम भक्तों के सपने पूरे
मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे
राम-सीता को लगते सबसे प्यारे
हनुमान जन्मोत्सव 2026 की शुभकामनाएं

12. जिनको श्रीराम का वरदान है,
गदा धारी जिनकी शान है,
बजरंगी जिनकी पहचान है,
संकटमोचन वो हनुमान है।
हनुमान जन्मोत्सव 2026 की शुभकामनाएं

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव

धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।

धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!