Hanuman Jayanti 2026 Wishes: हनुमान जयंती की सुबह अपनों को यूं भेजें शुभकामनाएं, तस्वीरों को करें डाउनलोड
हनुमान जयंती पर भेजने के लिए सबसे यूनीक और अच्छे बधाई संदेश की तलाश में हैं? तो आप एकदम सही जगह पर हैं। यहां पर पढ़ें हनुमान जयंती की खास विशेज और साथ में देखें कुछ तस्वीरें।

7. Hanuman Jayanti Wishes in Hindi: हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस खास मौके पर भक्त भगवान हुनमान की विधि विधान के साथ पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा से प्रसन्न होकर भगवान हनुमान हर मनोकामना पूरी करते हैं। वहीं इस खास मौके पर लोग अपनों को सुबह-सुबह बधाई संदेश भी भेजते हैं ताकि भगवान हनुमान की कृपा अपनों पर भी बने रहें और दिन की शुरुआत भी अच्छी हो। तो चलिए देखते हैं कुछ ऐसे ही बधाई संदेश जो इस हनुमान जयंती पर आप अपनों को भेज सकते हैं। साथ ही देखें हनुमान जयंती पर भेजे जाने वाली तस्वीरों को भी।
यहां देखें हनुमान जयंती के बधाई संदेश और तस्वीरें
1. बजरंगबली का नाम आज तुम लो हर बार,
दूर हों जाएंगे तुम्हारे जीवन के सारे अंधकार।
संकट मिटें और खुशियां आएं घर में अपार,
हनुमान जयंती करे जीवन खुशहाल हर बार।।
आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
2. हनुमान जी का ऐसे ही रहे सदा साथ,
खुशियों से भर जाए जीवन का हर पाथ।
दूर हों दुख और मिटे जाए घर के हर क्लेश,
हनुमान जयंती लाए इस बार घर में सुख विशेष।।
आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
3. राम भक्त हनुमान का बार-बार लें नाम,
पूरा हो आपका हर सपना और हर काम।
आपसे सारे डर और संकट हों दूर इस बार
खुशियों से भर जाए आपका ये खूबसूरत जहान।।
आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
4. बजरंगबली का आशीर्वाद मिले,
हर मुश्किल का समाधान मिले।
जीवन में खुशियों का साथ मिले,
हर दिन आपको नई सौगात मिले।।
आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
5. जहां-जहां हनुमान जी का होता है वास,
वहां खुशियों का रहता हमेशा प्रकाश।
दूर होते हैं सारे संताप और बनते हैं काम,
मिलता है सुख और ऐसे ही जपो राम नाम।।
आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
6. संकटमोचन का नाम जो है लेता,
हर डर से वो आगे ऐसे ही बढ़ता।
खुशियों का दीप मन में जलता रहे,
हर सपना सच आपका होता रहे।।
आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
7. हनुमान जी की कृपा रहे आपके पास,
जीवन में बना रहे आपका विश्वास।
हर दिन लाए जिंदगी में नई मिठास,
खुशियों से भर जाए आपकी हर सांस।।
आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
8. भगवान हनुमान का लें आप आशीर्वाद,
मिले आपको सुख और खुशियों का प्रसाद।
जीवन बने सुंदर और दुनिया हो आपकी आबाद,
दूर हो हर चिंता और घट जाए सारे विवाद।।
आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
9. हनुमान जी दें आज आपको शक्ति अपार,
जीवन में आए खुशियां आपके अबसे हजार।
संकट दूर हो जाए जिंदगी से बार-बार,
खुशहाल रहें आप और आपका परिवार।।
आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
10. हनुमान जी करें रक्षा आपकी,
दूर करें हर समस्या आपकी।
सफलता से बन जाए किस्मत आपकी,
खुशियों से भरे आज झोली आपकी।।
आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


