Hanuman janmotsav 2026: हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने का सही तरीका क्या है? जानिए इसमें क्या-क्या होता है

Dheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share

हर साल हनुमान जी का जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। मान्यता है कि हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं। हनुमान जी की कृपा जिस व्यक्ति पर हो जाए उसे जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहती है।

Hanuman janmotsav 2026: हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने का सही तरीका क्या है? जानिए इसमें क्या-क्या होता है

हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का खास महत्व होता है। हर साल हनुमान जी का जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। मान्यता है कि हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं। हनुमान जी की कृपा जिस व्यक्ति पर हो जाए उसे जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहती है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में हनुमान जी का जन्म इसी दिन हुआ था। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन बजरंबली को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें अर्पित करते हैं। ऐसे में हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाया जाता है। लेकिन बहुत से लोगों को इसे चढ़ाने का सही तरीका नहीं पता होता है। चलिए जानते हैं कि बजरंगबली के पान के बीड़े में क्या-क्या होता है।

पान के बीड़े का महत्व

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। कई ज्योतिषी मानते हैं कि दुश्मनों से छुटकारा पाने के लिए इस दिन उन्हें मीठा पान चढ़ाना विशेष फलदायी होता है। हालांकि, पान अर्पित करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि हनुमान जी के लिए बनाए जाने वाले पान में चूना और सुपारी का उपयोग नहीं किया जाता।

पूरी तरह शुद्ध हो पाना

इसके अलावा पान पूरी तरह शुद्ध और पवित्र होना चाहिए, यानी इसे तंबाकू लगे हाथों से नहीं बनाना चाहिए। कुछ लोग अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए इसमें लौंग और इलायची भी डालते हैं। आइए जानते हैं कि हनुमान जी को अर्पित किए जाने वाले पान के बीड़े में कौन-कौन सी चीजें शामिल होती हैं—

पान के बीड़े में मुख्य सामग्री:

कत्था
गुलकंद
सौंफ
खोपरे का बूरा (कसा हुआ नारियल)
सुमन कतरी (सजावट और खुशबू के लिए)

पान का बीड़ा चढ़ाने के लाभ

प्रिय भोग: माना जाता है कि हनुमान जी को पान अत्यंत प्रिय है, इसलिए इसे अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं।

मनोकामना पूर्ति: मंगलवार या शनिवार के दिन श्रद्धा से पान चढ़ाने पर इच्छाएं पूरी होने की मान्यता है।

संकटों से मुक्ति: भक्त अपने दुख और परेशानियां हनुमान जी को समर्पित कर उनसे रक्षा की प्रार्थना करता है।

सुख-समृद्धि: यह जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने वाला माना जाता है।

शत्रु पर विजय: मीठा पान चढ़ाने से विरोधियों पर विजय पाने की मान्यता है।

मंगल और शनि दोष से राहत: नियमित रूप से पान अर्पित करने से मंगल दोष और शनि के कष्ट कम हो सकते हैं।

पान का मीठा स्वाद इस बात का प्रतीक भी माना जाता है कि हनुमान जी भक्त के जीवन में खुशियां और मिठास भर देते हैं। इसी श्रद्धा के साथ भक्त यह भोग अर्पित करते हैं ताकि उनकी कृपा बनी रहे और जीवन की बाधाएं दूर हों। हनुमान जयंती के दिन उन्हें इमरती का भोग लगाने से भी वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव

धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।

धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!