हनुमान जन्मोत्सव पर करें सुंदरकांड का पाठ, होते हैं ये चमत्कारिक लाभ
आज यानी 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मान्यता है कि चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर त्रेता युग में माता अंजनी की कोख से भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। हनुमान जी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है और कलयुग में उन्हें जागृत देव के रूप में पूजा जाता है।

आज यानी 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मान्यता है कि चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर त्रेता युग में माता अंजनी की कोख से भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। हनुमान जी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है और कलयुग में उन्हें जागृत देव के रूप में पूजा जाता है। यही वजह है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन उनकी पूजा का खास महत्व होता है। अगर इस दिन सुंदरकांड का पाठ किया जाए, तो इसे बहुत फलदायी माना जाता है। कई लोग इस दिन मंदिरों में जाकर या घर पर बैठकर सुंदरकांड का पाठ करते हैं।
आइए जानते हैं सुंदरकांड के पाठ से क्या लाभ होता है-
दोष और बाधाएं दूर होती हैं- मान्यता है कि सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। जिन लोगों को बार-बार अड़चनें आती हैं या काम बनते-बनते रुक जाते हैं, उनके लिए यह पाठ खास माना जाता है।
भगवान राम की कृपा मिलती है- सुंदरकांड में हनुमान जी की भक्ति और भगवान राम के प्रति उनका समर्पण बताया गया है। ऐसे में इसका पाठ करने वाले पर राम जी की कृपा भी बनी रहती है। मान्यता है कि इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।
आत्मविश्वास बढ़ता है- नियमित सुंदरकांड पढ़ने से मन मजबूत होता है। डर और असमंजस कम होने लगता है। खासकर पढ़ाई या करियर में फोकस बढ़ाने के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है।
भय और नकारात्मकता से राहत- अगर मन में किसी तरह का डर रहता है या बार-बार बेचैनी महसूस होती है, तो सुंदरकांड का पाठ करने से राहत मिलती है। घर का माहौल भी धीरे-धीरे शांत और सकारात्मक होने लगता है।
रुके हुए काम बनने लगते हैं- जिन लोगों के काम बार-बार अटक रहे हैं, उनके लिए भी यह पाठ फायदेमंद माना जाता है। मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से रास्ते खुलने लगते हैं और काम बनने लगते हैं।
कैसे करें सुंदरकांड का पाठ- सुंदरकांड का पाठ कभी भी किया जा सकता है। पाठ से पहले स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। मंदिर में दीपक अवश्य जला लें। पाठ शुरू करने से पहले गणेश जी का ध्यान करें और फिर पूरे मन से सुंदरकांड पढ़ें। कोशिश करें कि बीच में उठना या बात करना न पड़े। पाठ पूरा होने के बाद हनुमान जी को बूंदी, बेसन के लड्डू या फल का भोग लगाएं और आरती करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


