Hanuman Janmotsav 2026: आज खास ग्रह संयोग में बजरंगबली का जन्मदिन, इन राशियों को मिलेगा लाभ
आज यानी 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर पड़ा है। मान्यता है कि इसी दिन पवनपुत्र हनुमान का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन उनकी पूजा, भक्ति और सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व माना जाता है।

Hanuman Janmotsav 2026: आज यानी 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर पड़ा है। मान्यता है कि इसी दिन पवनपुत्र हनुमान का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन उनकी पूजा, भक्ति और सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व माना जाता है।
इस बार का हनुमान जन्मोत्सव सिर्फ धार्मिक नजरिए से ही नहीं, बल्कि ज्योतिष के हिसाब से भी थोड़ा खास माना जा रहा है। आज के दिन ग्रहों की स्थिति भी कुछ अलग तरह का संकेत दे रही है, जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिल सकता है।
दरअसल, आज मंगल ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं और मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर आने वाले कुछ हफ्तों तक असर डालेगा। साथ ही सूर्य और शनि पहले से ही इसी राशि में मौजूद हैं, जिससे एक खास योग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय करियर, पैसा और रिश्तों के मामले में बेहतर संकेत दे रहा है।
आइए जानते हैं, किन राशियों को होगा लाभ
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय कामकाज में आगे बढ़ने का है। जो मेहनत आप काफी समय से कर रहे थे, अब उसका असर दिख सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आय में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं। जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, उनके लिए नए मौके खुल सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय बदलाव लेकर आ सकता है। जो काम काफी समय से अटके हुए थे, अब पूरे होने लगेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और निजी जीवन में भी चीजें बेहतर होंगी। रिश्तों में मिठास आएगी और मन हल्का महसूस होगा।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा असरदार रहेगा। करियर और बिजनेस दोनों में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, जिससे आप फैसले सही तरीके से ले पाएंगे।
क्या करें इस दिन- हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुबह स्नान करके हनुमान जी की पूजा करें। उन्हें सिंदूर, लाल फूल और प्रसाद अर्पित करें। सुंदरकांड का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


