Hanuman Janmotsav 2025 : हनुमान जी को कैसे चढ़ाएं चोला? जानें संपूर्ण विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • Hanuman Janmotsav 2025 : हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस पावन दिन हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था।इस साल 12 अप्रैल को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

hanuman ji

Hanuman Janmotsav 2025 : हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस पावन दिन हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था।इस साल 12 अप्रैल को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं। हनुमान जी भगवान श्री राम के परम भक्त हैं। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें चोला चढ़ाया जाता है। हनुमान जी को चोला चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हनुमान जी को चोला चढ़ाने से आरोग्य का वरदान मिलता है। आइए जानते हैं चोला चढ़ाने की विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट…

चोला चढ़ाने की विधि...

सबसे पहले मंदिर में घी की ज्योत प्रज्वलित करें।

हनुमान जी का गंगा जल से अभिषेक करें।

अभिषेक करने के बाद एक साफ वस्त्र से हनुमान जी की प्रतिमा को पोछें।

सिंदूर और घी या चमेली के तेल को मिला लें।

अब हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

हनुमान जी को इत्र भी लगाएं।

सबसे पहले हनुमान जी के बाएं पांव में चोला चढ़ाएं।

हनुमान जी को चोला चढ़ाने के बाद चांदी या सोने का वर्क भी चढ़ा दें।

हनुमान जी को जनेऊ पहनाएं।

जनेऊ पहनाने के बाद हनुमान जी को साफ वस्त्र पहनाएं।

चोला चढ़ाने के बाद हनुमान जी को भोग लगाएं।

हनुमान जी की आरती भी अवश्य करें।

चोला चढ़ाने के लिए सामग्री

सिंदूर

घी या चमेली का तेल

चांदी या सोने का वर्क

वस्त्र

जनेऊ

इत्र

हनुमान जी को चोला चढ़ाते समय करें ये उपाय- हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है भगवान श्री राम के नाम का सुमिरन। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति नित्य राम नाम का सुमिरन करता है उस पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। चोला चढ़ाते समय भी आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का सुमिरन कर सकते हैं। राम नाम का सुमिरन करने में भी कोई विशेष नियम नहीं होता है। आप कभी भी कहीं भी राम नाम का सुमिरन कर सकते हैं।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़हनुमान जी को कैसे चढ़ाएं चोला? जानें संपूर्ण विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट