Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन आजमाएं ये 5 खास उपाय, बढ़ेगी धन-समृद्धि
हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बेहद शुभ और खास माना जाता है। यह दिन बृहस्पति देव और सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा को समर्पित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, धर्म, भाग्य, विवाह, संतान, करियर और समृद्धि का कारक माना गया है।

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बेहद शुभ और खास माना जाता है। यह दिन बृहस्पति देव और सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा को समर्पित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, धर्म, भाग्य, विवाह, संतान, करियर और समृद्धि का कारक माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है, उनके जीवन में स्थिरता, सम्मान और सौभाग्य बना रहता है। इसके साथ ही यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय करने से लक्ष्मी-नारायण की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख, शांति, धन और समृद्धि का वास होता है। अगर आप भी अपने जीवन में धन-समृद्धि, सफलता और खुशहाली चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन किए गए ये 5 खास उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं।
गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय
गुरुवार के दिन विधि-विधान से पूजा, व्रत और दान करने का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन किए गए उपायों से बृहस्पति देव से जुड़े दोषों को दूर किया जा सकता है। ज्योतिष के अनुसार यदि कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो, तो व्यक्ति को विवाह में देरी, करियर में बाधाएं, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में गुरुवार की पूजा एक सरल और अत्यंत प्रभावी उपाय मानी जाती है।
पूजा विधि
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
स्नान के पानी में गंगाजल या हल्दी मिलाना शुभ होता है।
स्नान के बाद साफ और पीले वस्त्र धारण करें।
घर और पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करें।
पूजा स्थान पर भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
पीले फूल, चने की दाल, गुड़, बेसन के लड्डू और तुलसी दल अर्पित करें।
मंत्र
गुरुवार के दिन “ॐ वृं बृहस्पतये नमः” या “ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता है। माना जाता है कि नियमित मंत्र जाप से बुद्धि, आत्मविश्वास और मानसिक शांति में वृद्धि होती है।
केले का पेड़ लगाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले का पेड़ बेहद शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि इस वृक्ष में साक्षात भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को धन, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यही वजह है कि गुरुवार को इस विशेष उपाय को करना अत्यंत फलदायी माना गया है।
अन्य उपाय
- गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और हल्दी का तिलक लगाएं। यह उपाय बृहस्पति ग्रह को मजबूत करता है और भाग्य में वृद्धि करता है।
- गुरुवार के दिन माता तुलसी का पूजन करके तुलसी जी की जड़ को गंगाजल से धोकर पीले कपड़े में बांध कर घर की तिजोरी में रख दें। इससे भी आपके घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
- गुरुवार के दिन नमक का सेवन न करें। इससे आत्मसंयम बढ़ता है और पूजा का फल शीघ्र प्राप्त होता है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


