11 दिन बाद शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर, 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, धन लाभ के लिए करें आसान उपाय
Guru Gochar in Pushya Nakshtra 2026: 18 जून को गुरु शनि के पुष्य नक्षत्र में जाएंगे। यहां 18 अगस्त रहेंगे और कर्क, कन्या समेत धनु राशि को खूब लाभ देंगे। जानिए इस दौरान कौन से उपाय करने से लाभ दोगुना मिल सकता है?

18 जून से गुरु ग्रह यानी बृहस्पति कर्क, कन्या और धनु राशि वालों को लाभ देना शुरू करेंगे। दरअसल 11 दिन के बाद गुरु पुष्य नक्षत्र में जा रहे हैं। इस नक्षत्र का संबंध सीधे तौर पर शनि ग्रह से है। गुरु और पुष्य नक्षत्र का योग काफी शुभ माना जाता है जिसे ज्योतिषीय दुनिया में गुरु पुष्य योग या फिर गुरुपुष्यामृत योग के नाम से जाना जाता है। जब-जब ये योग बनता है तो कुछ विशेष राशियों को पैसों और निवेश से जुड़ा लाभ जरूर देकर जाता है। इस नक्षत्र में गुरु 18 अगस्त तक रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कर्क, कन्या और धनु राशि वालों को गुरु किस तरह से लाभ पहुंचाएंगे और जानें वो आसान उपाय जिससे इस शुभ योग का दोगुना लाभ उठाया जा सकता है।
गुरु ग्रह की स्थिति
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार गुरु ने हाल ही में चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर किया है और इस वक्त पुनर्वसु नक्षत्र में हैं। आज से एक हफ्ते बाद ये पुष्य नक्षत्र में जाएंगे। इस नक्षत्र में गुरु अगले 2 महीने तक रहने वाले हैं। वहीं कर्क राशि में गुरु 31 अक्टूबर 2026 तक रहेंगे और इसके बाद सिंह राशि में जाएंगे।
18 जून से गुरु पुष्य योग का लाभ उठाएंगी ये 3 राशियां
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आने वाला समय कई मामलों में फायदेमंद रह सकता है। पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में मन ज्यादा लगेगा। लव लाइफ से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आपके बाकी रिश्ते भी मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम की तारीफ खूब मिलेगी। प्रमोशन के योग बनेंगे। साथ ही कहीं से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। निवेश करने से आपको खूब लाभ होगा।
कन्या राशि
गुरु का ये गोचर कन्या राशि वालों के लिए भी अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा जिससे मन खुश रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस इस टाइम पीरियड में बढ़ेगा। अपनों का फुल सपोर्ट मिलेगा जिससे कई काम आसान होंगे। बीते कुछ समय से अटके हुए काम अब तेजी से रफ्तार पकड़ेंगे। 18 जून से 18 अगस्त के बीच आपको कोई ना कोई अच्छी खबर जरूरी मिलेगी। बस अपनी सेहत का ध्यान रखें। खानपान के साथ-साथ सही रूटीन रखेंगे तो सब कुछ सही ट्रैक पर होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गुरु का ये नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा माना जा रहा है। इस दौरान इनकम के नए सोर्स बनेंगे। निवेश करेंगे तो अच्छा मुनाफा मिलना तय है। वहीं नए मौके मिलेंगे तो मन खुश रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें कहीं से अच्छी खबर मिल सकती है। कुल मिलाकर आप इस टाइम पीरियड में पूरे जोश और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।
गुरु पुष्य योग में करें आसान उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पुष्य योग में भगवान विष्णु और बृहस्पति की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 18 जून से लेकर 18 अगस्त तक पड़ने वाले हर गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनें। किसी भी पीली मिठाई, चने की दाल या फिर पीले रंग के कपड़ों का दान करें। साथ ही ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप जरूर करें। मान्यता है कि इन उपायों से गुरु ग्रह की कृपा मिलती है और इससे जिंदगी में सुख-समृद्धि और तरक्की के रास्ते खुलने लगते है।
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


