कब है गुरु प्रदोष व्रत, कलियुग में क्यों प्रदोष व्रत रखना चाहिए?

लाइव हिन्दुस्तान
share

Guru Pradosh Vrat 2026 :  8 अक्टूबर को प्रदोष व्रत रखा जाएगा,क्यों यह व्रत रखा जाता है और क्यों कलियुग में यह व्रत खास माना गया है।

guru Pradosh Vrat 8 october
भगवान शिव गुरु प्रदोष व्रत

ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार के प्रदोष में शिव गंगा में निवास करते हैं। हर प्रदोष व्रत का अपना अलग महत्व है और इससे अलग-अलग फल मिलते हैं। गुरु प्रदोष के व्रत से शत्रुओं का नाश होता है। इस साल प्रदोष व्रत 8 अक्टूबर को रखा जाएगा। प्रदोष व्रत में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। त्रयोदशी तिथि के दिन जो व्रत करता है उसके जीवन में कोई क्लेश नहीं होता है। इसका वर्णन आपको शिवचालीसा में भी मिलता है। जो भी इस व्रत को करेंगे वो 11 और 36 प्रदोष का व्रत करें और फिर इसका उद्यापन कर दें। एक महीने में दो प्रदोष आते हैं, शुक्ल पक्ष और कष्ण पक्ष में। शिव महापुराण में लिखा है कि अगर आप प्रदोष का व्रत नहीं कर सकते हैं, तो प्रदोष काल में आप शिवजी को एक लोटा जल अर्पित कर 5 बेलपत्र अर्पित कर देंगे तो प्रदोष व्रत का फल मिल जाएगा। त्रयोदशी तिथि 8 अक्टूबर को रात 10.15 मिनट तक रहेगी, पूरे दिन त्रयोदशी तिथि का मान मिलेगा, इसलिए व्रत 8 अक्टूबर को रखा जाएगा।

कैसे और कब करें प्रदोष व्रत में पूजा?

सबसे पहले जान लें कि इस व्रत में शाम के समय यानी प्रदोष काल में पूजा की जाती है। सायंकाल के बाद और रात्रि आने के पूर्व दोनों के बीच का जो समय है उसे प्रदोष कहते हैं। इसी समय पूजा करें, कथा पढ़ें और प्रदोष व्रत करने वाले को त्रयोदशी के दिन, दिनभर भोजन नहीं करना चाहिये। शाम के समय जब सूर्यास्त में तीन घड़ी का समय शेष रह जाए तब प्रदोष व्रत करने के लिए त्रयोदशी पर सूर्योदय से पहले उठें और स्नान आदि के बाद साफ वस्त्र पहन लें। पूजा के स्थान को स्वच्छ जल से धोकर वहाँ मण्डप बनाएं, वहां 5 रंगों के पुष्पों से पद्म पुष्प की आकृति बनाकर कुश का आसन बिछाएं आसन पर पूर्वाभिमुख बैठें। इसके बाद भगवान महेश्वर का ध्यान करें।उसके बाद आप बेलपत्र, अक्षत, दीप, धूप, गंगाजल आदि से भगवान शिव की पूजा करें।

क्यों प्रदोष व्रत रखना चाहिए?

ऐसा भी कहा जाता है कि त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव प्रदोष काल में कैलाश पर्वत स्थित अपने रजत भवन में नृत्य करते हैं। इसी कारण उन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग यह व्रत करते हैं। इस व्रत के बारे में भगवान शिव ने माता सती को बताया था, इसके बाद महर्षि वेदव्यास जी ने इस व्रत का महत्व सूत जी को बताया और फिर उन्होंने सभी ऋषियों को बताया। कहा जाता है कलियुग में जैसे-जैसे अधर्म बढ़ता है तो पापों से बचने के लिए प्रदोष व्रत ही सहारा है। इससे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। सभी पापों से बचाता है। स्कन्द पुराण में कहा गया है कि न्नयोदशी अर्थात्‌ प्रदोष का व्रत करने वाला मनुष्य सदा सुखी रहता है। उसके सम्पूर्ण पापों का नाश इस व्रत से हो जाता है। त्रयोदशी का व्रत करने वाले को सौ गऊ दान का फल प्राप्त होता है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़कब है गुरु प्रदोष व्रत, कलियुग में क्यों प्रदोष व्रत रखना चाहिए?