कल से 4 राशियों को धन लाभ, गुरु नक्षत्र परिवर्तन से 31 अक्टूबर तक बदलेंगे हालात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कल शनि के नक्षत्र से निकलकर गुरु अश्लेषा नक्षत्र में जा रहे हैं। इस परिवर्तन का लाभ कुल 4 राशियों को मिलने वाला है। कल से 31 अक्टूबर तक इन राशियों को लाभ ही लाभ मिलने वाला है।

Guru Nakshatra Parivartan
गुरु नक्षत्र परिवर्तन 2026

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह ज्ञान, भाग्य और धन के कारक हैं। जब भी गुरु राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो हर एक राशि पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। इस वक्त गुरु पुष्य नक्षत्र में हैं। इस नक्षत्र के ग्रह स्वामी शनि हैं। कल यानी 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 37 मिनट पर गुरु अपनी चाल बदलेंगे। अब गुरु अश्लेषा नक्षत्र में जाने के लिए तैयार हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस परिवर्तन का सकारात्मक असर चार राशियों पर पड़ेगा। अश्लेषा नक्षत्र में गुरु 31 अक्टूबर तक रहेंगे। यानी कल से कुल 74 दिन तक लाभ पाने राशियों के हालात सुधरते दिखेंगे। नीचे जानें आखिर ये राशियां कौन सी हैं और इन्हें गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से किस तरह से लाभ मिलने वाला है?

गुरु नक्षत्र परिवर्तन से इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ-

मेष राशि

गुरु के नक्षत्र बदलने का लाभ मेष राशि वालों को आर्थिक और करियर दोनों मामलों में मिलने के चांस हैं। कमाई बढ़ाने के नए सोर्स बनेंगे और नौकरी करने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में मन खुश रहेगा। घर में अच्छा माहौल रहेगा। कुल मिलाकर अगले कुछ दिन सुकून से बीतने वाले हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने से कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। बिजनेस में भी हालात बेहतर हो सकते हैं। अगले 74 दिन तक पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा तालमेल बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी गुरु का ये बदलाव काफी अच्छा रह सकता है। अब मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलता दिखेगा। हो सकता है कि इसी टाइम पीरियड में ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ेगी और कुछ लोगों को मनचाही पोजीशन भी मिल सकती है। जो लोग प्रमोशन का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं तो उनके लिए बात आगे बढ़ सकती है। बिजनेस को एक्सपेंड करने के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और अटका हुआ पैसा भी वापस आने के योग बनेंगे।

तुला राशि

कल से शुक्र की तुला राशि के लिए कई चीजें धीरे-धीरे बेहतर होती नजर आ सकती हैं। लंबे समय से अटके काम फिर से आगे बढ़ेंगे। नौकरी और कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं। आगे चलकर ये और बेहतर दिशा में आगे बढ़ेंगे। 31 अक्टूबर तक कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। काम के साथ समाज में पहचान और सम्मान भी बढ़ सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने के संकेत हैं। कुल मिलाकर अब तुला राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

मकर राशि

कल से 31 अक्टूबर तक मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से काफी सही स्थिति में नजर आएगी। जो लोग लंबे समय से निवेश करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय काफी अच्छा है। हालांकि कहीं पर भी पैसा डालने से पहले सारी जानकारी जरूर लें। बिना सोचे-समझे पैसा बिल्कुल भी ना लगाएं। बिजनेस से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलने की संभावना है। काम में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घरवालों का साथ बना रहेगा और परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। अगर कोई चीज विपरीत दिशा में जा रही है तो धैर्य बनाकर रखें। इससे काफी चीजों का हल अपने आप ही मिल जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़कल से 4 राशियों को धन लाभ, गुरु नक्षत्र परिवर्तन से 31 अक्टूबर तक बदलेंगे हालात