मंगल और गुरु मिलकर मचाएंगे धमाल, इन 4 राशियों का बढ़ेगा धन और क्रिएटिविटी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Guru Horoscope Jupiter Transit Mars Rashifal 2026 : साहस और ऊर्जा के कारक मंगल और ज्ञान, एवं भाग्य के कारक गुरु एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर होते हैं, तो ये एक अत्यंत शुभ और सकारात्मक स्थिति मानी जाती है। 

Guru Horoscope Jupiter Transit Mars Rashifal will combine to create a stir increasing the wealth and creativity

Guru Horoscope Jupiter Transit Mars Rashifal, गुरु और मंगल का लाभ दृष्टि योग : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति का बहुत महत्व होता है। जब ऊर्जा और साहस के कारक मंगल और ज्ञान, एवं भाग्य के कारक गुरु एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर होते हैं, तो इसे ज्योतिष में लाभ दृष्टि राजयोग कहा जाता है। ये एक अत्यंत शुभ और सकारात्मक स्थिति है, क्योंकि यह दो मित्र ग्रहों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग पैदा करती है। मंगल की शक्ति को जब गुरु का मार्गदर्शन मिलता है, तो इंसान सही दिशा में कार्य करता है। लाभ दृष्टि राजयोग के प्रभाव से कुछ राशियों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है-

मंगल और गुरु मिलकर मचाएंगे धमाल, इन 4 राशियों का बढ़ेगा धन और क्रिएटिविटी

मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मंगल और गुरु का लाभ दृष्टि राजयोग?

मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। गुरु के साथ यह जुगलबंदी आपके अटके हुए कामों में जान फूंक देगी।

लंबी दूरी की यात्राएं सुखद रहेंगी और उनसे आर्थिक लाभ होगा।

भाग्य का साथ मिलने से आपके निर्णय सटीक बैठेंगे।

धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मंगल और गुरु का लाभ दृष्टि राजयोग?

गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं। मंगल के साथ 60 डिग्री का कोण आपको साहसी और ऊर्जावान बनाएगा।

अगर आप खिलाड़ी हैं या सेना/पुलिस की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए स्वर्ण काल साबित हो सकता है।

बिजनेस में नया निवेश करना आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित होगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मंगल और गुरु का लाभ दृष्टि राजयोग?

सिंह राशि के लिए मंगल और गुरु दोनों ही परम मित्र हैं। यह कोण आपके रचनात्मक पक्ष को मजबूत करेगा।

संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

नौकरी पेशा लोगों को बॉस से तारीफ और प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं।

मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मंगल और गुरु का लाभ दृष्टि राजयोग?

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय नेटवर्किंग और नए लोगों से जुड़ने का है।

आपके कनेक्शन के जरिए आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।

समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी सलाह मानेंगे।

इस शुभ योग का ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने के लिए क्या करें?

जब मंगल और गुरु का शुभ योग बन रहा हो, तो अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाने के लिए ये उपाय किए जा सकते हैं-

  • बड़ों का आशीर्वाद लें। गुरु का आशीर्वाद लेने से मंगल की ऊर्जा अनियंत्रित नहीं होती। घर के बुजुर्गों के पैर छुएं।
  • हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
  • योजना बनाकर काम करें। मंगल ग्रह बिना सोचे समझे काम करने के लिए उकसा सकता है, लेकिन गुरु का प्रभाव कहता है कि पहले रणनीति बनाएं, फिर मैदान में उतरें।
  • मंगल और गुरु का यह संबंध ज्ञान और शक्ति का मिलन है। इस दौरान आलस्य का त्याग कर कर्म की ओर बढ़ना ही सफलता की कुंजी है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan