जून में गुरु का बड़ा गोचर सभी राशियों पर होगा असर, कौन सी होंगी 4 लकी राशियां जिनको होगा लाभ
जून में गुरु का बड़ा गोचर होने वाला है, इसका सभी राशियों पर होगा असर, कुछ राशियों के लिए गुरु अच्छे योग लाएंगे, तो कुछ राशियों के लिए परेशानी भी होंगी। यहां हम बात करेंगे 4 लकी राशियों के बारे में, जिनको होगा लाभ

जून में गुरु का बड़ा गोचर होने वाला है, इसका सभी राशियों पर होगा असर, कुछ राशियों के लिए गुरु अच्छे योग लाएंगे, तो कुछ राशियों के लिए परेशानी भी होंगी। आपकी राशि में गुरु का बड़ा रोल होता है। इसका बदलाव आपकी लाइफ में वातावरण, ग्रोथ,मौके, लर्निंग, करियर, मूवमेंट, आर्थिक वृद्धि और फ्यूचर प्लानिंग में बदलाव लाते हैं, इनका छोटा सा भी बदलाव आपकी लाइफ पर इसर करता है। हर किसी को एक बराबर इसका प्रभाव नहीं होगा। यहां हम उन चार राशियों की बात करेंगे जो इस बड़े गोचर से लाभ पाएंगी और देखेंगी कि उनकी लाइफ में पॉवरफुल ग्रोथ सर्किल, नए मौके. कॉन्फिडेंस आएंगे। गुरु आपकी राशि में बुद्धि, अच्छे मौके, तरक्की, मिलेंगे, विवाह के योग और संतान से अच्छा लाभ मिलेगा। 2 जून में गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में जा रहे हैं, इससे 6 महीने जो दिक्कतें आपने झेलीं हैं गुरु उनमें आपको राहत देंगे, लेकिन गुरु अतिचारी चाल चल रहे हैं तो गुरु की रफ्तार तेज रहेगी। यहां पढ़ें राशियों पर असर
मेष राशि पर गुरु का क्या होगा असर
मेष राशि वालों के लिए अच्छे मौके आपके सामने आएंगे, आप नए इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। आपको प्रशासन से अच्छा सपोर्ट मिलेगा। इस समय आपका नेटवर्क अच्छा रहेगा, जिससे आपको लाभ मिलेगा, आपके आइडिया काम करेंगे।
मिथुन राशि पर गुरु का क्या होगा असर
मिथुन राशि के लिए कुछ नया करना चाहते हैं, तो उत्तम समय है। आपको लंबे समय की प्लानिंग पर जोर देना होगा, इससे आपको लाभ होगा। आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे मौके मिल सकते हैं।
सिंह राशि के लिए आर्थिक तौर पर गुरु क्या देंगे?
आर्थिक तौर पर आपकी फाइनेंशियल बातचीत सभी से अच्छी होगी। आपके साइड प्रोजेक्ट से भी आपको अच्छा लाभ होगा। लीडरशिप से जड़े कई मौके आपको मिल सकते हैं। इनकम अच्छे से बढ़ेगी और आपको इसका लाभ मिलेगा।
कर्क राशि के लिए कैसा समय?
कर्क राशि के लिए समय उत्तम रहेगा। आपको कॉन्फिडेंस और संतान पक्ष से इस दौरान लाभ होने के संकेत हैं। आपके लिए गुरु के जो प्रभाव इस समय आ रहे हैं, वो आएंगे भी और जल्दी चले भी जाएंगे। जब गुरु कर्क राशि में तेज गति से गोचर करता है, तो यह उच्च का होकर बहुत शुभ फल देने की क्षमता रखता है, लेकिन इसका प्रभाव जल्दी आता है और जल्दी निकल भी जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


