अक्टूबर में गुरु का सिंह गोचर कब? 86 दिन 4 राशियों के लिए वरदान समान

लाइव हिन्दुस्तान
share

Jupiter Transit in Leo October 2026: अक्टूबर के आखिरी में देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह सूर्य की सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं। गुरु का सिंह गोचर 4 राशियों की किस्मत चमका सकता है।

jupiter transit 2026 in leo
सिंह राशि में गुरु का गोचर कब होगा?

Guru Gochar singh rashi horoscope 2026: देवगुरु बृहस्पति समय-समय पर अपनी चाल या अवस्था में परिवर्तन करते रहते हैं। इस समय गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि में गुरु करीब 86 दिन यानी 24 जनवरी 2027 तक विराजमान रहेंगे। गुरु का सिंह गोचर शुभ और लाभकारी माना जाता है। गुरु और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। गुरु को ज्ञान, धन, ऐश्वर्य और समृद्धि का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य आत्मविश्वास, ऊर्जा और पिता के कारक हैं। कहा जाता है कि जब सूर्य सिंह राशि में आते हैं, तो जातकों को आत्म सम्मान में वृद्धि, ज्ञान और शिक्षा की प्राप्ति, आर्थिक स्थिति में सुधार और धन की प्राप्ति जैसे शुभ फल प्राप्त होते हैं। जीवन में अच्छे बदलाव होने के कारण गुरु का गोचर काल कुछ विशेष राशियों के लिए वरदान समान साबित हो सकता है। जानें गुरु का सिंह गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।

1. मेष राशि:

मेष राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। किसी सकारात्मक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी और सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा।

2. मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों को इस समय आर्थिक लाभ के संकेत हैं। गुरु के सिंह गोचर काल में आय में वृद्धि के संकेत हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। सुख-शांति और समृद्धि का आगमन हो सकता है। सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतें रह सकती हैं, लेकिन इनसे आप पार पा लेंगे। किसी अटके हुए काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है।

3. तुला राशि:

गुरु का सिंह गोचर तुला राशि के लिए लाभकारी रह सकता है। इस समय आपको करियर में सफलता मिल सकती है। किसी सहकर्मी के सहयोग से अटके हुए कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएं। धन लाभ के संकेत हैं। आय के नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्गों से भी लाभ हो सकता है। व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

4. धनु राशि:

धनु राशि के लिए गुरु का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि या सफलता मिल सकती है। खर्च में कमी आएगी और बचत करना संभव हो पाएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अक्टूबर में गुरु का सिंह गोचर कब? 86 दिन 4 राशियों की रहेगी मौज