Hindi Newsधर्म न्यूज़Goverdhan Puja 2024 date and samagri list in hindi
Goverdhan Puja 2024 Samagri: गोवर्धन पूजा में क्या-क्या सामग्री चाहिए?नोट कर लें संपूर्ण सामग्री लिस्ट

Goverdhan Puja 2024 Samagri: गोवर्धन पूजा में क्या-क्या सामग्री चाहिए?नोट कर लें संपूर्ण सामग्री लिस्ट

संक्षेप:

  • Goverdhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा के दिन कृष्णजी और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा में कुछ चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी माना गया है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।

Nov 01, 2024 10:49 am ISTArti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Goverdhan Pooja 2024: गोवर्धन पूजा का पर्व कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। उत्तर भारत में इस पर्व को लेकर खास उत्साह का माहौल रहता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर यह दिवाली महापर्व के अगले दिन मनाया जाता है। इस साल पंचांग में तिथियों के घटने-बढ़ने के कारण 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दिवाली मनाया जा रहा है। इसलिए गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान इंद्र ने ब्रज गांव में नाराज होकर तेज बारिश शुरू कर दी थी, जिससे वहां बाढ़ आ गई। कृष्णजी ने ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था। अंत मं भगवान इंद्र ने अपनी हार मान ली और बारिश रोक दिया। तभी से ब्रजवासियों ने श्रीकृष्ण की पूजा आरंभ कर दी और इस दिन से गोवर्धन पूजा मनाने की परंपरा शुरू हुई। गोवर्धन पूजा में कुछ चीजों को शामिल करना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा की सही जेट और संपूर्ण सामग्री लिस्ट...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कब है गोवर्धन पूजा : द्रिक पंचांग के अनुसार, 01 नवंबर 2024 को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी और अगले दिन 02 नवंबर 2024 को रात 08 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, 02 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी।

गोवर्धन पूजा की सामग्री : गोवर्धन पूजा के लिए थाली में रोली, अक्षत, चावल, बताशा, धूप-दीप, कलश, केसर, नैवेद्य, मिठाई, गंगाजल, पान, फूल, दही, शहद, फूल की माला, खीर,सरसों के तेल का दीपक,गाय का गोबर गोवर्धन पर्वत की फोटो, कृष्ण जी की प्रतिमा या तस्वीर, गोवर्धन पूजा की कथा की किताब। गोवर्धन पूजा के दिन कृष्णजी को 56 भोग लगाया जाता है। जिसे अन्नकूट कहा जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Arti Tripathi

लेखक के बारे में

Arti Tripathi
आरती त्रिपाठी लाइव हिन्दुस्तान की कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह धर्म और करियर से जुड़ी खबरें देखती हैं। आरती उत्तर प्रदेश राज्य के गोण्डा शहर की रहने वाली हैं। आरती ने भारतीय जनसंचार संस्थान से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और उन्हें इस संस्थान में आई.आई.एम.सी. पुरस्कार भी सम्मानित किया गया है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की भी छात्रा रही हैं। अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है और पिछले 2 वर्षों से इसी संस्थान से जुड़ी हुई हैं। लाइव हिन्दुस्तान में धर्म-करियर के अलावा मनोरंजन, लाइफस्टाइल,फैशन, ट्रेंडिंग टीम का हिस्सा रहीं हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!