Hindi Newsधर्म न्यूज़Govardhan Puja Vidhi Govardhan Puja Importance govardhan puja kaise kare know here
Govardhan Puja Vidhi: गोवर्धन पूजा कैसे करें? जानें गोवर्धन पूजा करने का क्या मिलता है फल

Govardhan Puja Vidhi: गोवर्धन पूजा कैसे करें? जानें गोवर्धन पूजा करने का क्या मिलता है फल

संक्षेप:

  • Govardhan Puja Timing 2024: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया जाता है और उसकी पूजा की जाती है। जानें गोवर्धन पूजा कैसे करें और पूजा करने से क्या मिलता है फल-

Nov 02, 2024 09:48 am ISTSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Govardhan Puja Importance 2024: दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व आता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। यह दिवाली के अगले दिन पड़ती है। हालांकि इस बार दिवाली दो दिन मनाई गई। ऐसे में गोवर्धन पूजा शनिवार, 2 नवंबर को हो रही है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे करें गोवर्धन की पूजा

ज्योतिष अन्वेषक अमित गुप्ता के अनुसार विशेष बात यह है कि गोवर्धन पर त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है, जो कि शुभ है। इसके अलावा गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण की छवि बनाएं और गिरीराज पर्वत बनाना चाहिए। उस पर कढ़ी चावल या घर में पंरपरा के अनुसार जो बनाया गया है, उसका भोग लगाए। साथ ही दीपक जलाकर गोवर्धन की कथा सुनेऔर सात परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि घर के पुरुष गोवर्धन की पूजा करते हैं।

गोवर्धन पूजा से क्या मिलता है फल-

गोवर्धन पूजा पर गाय, भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा का विशेष महत्व है। घरों में अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन की पूजा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। इस दिन गाय के साथ दो चार कदम चलने से धन, वंश और शौर्य की वृद्धि होती है।

भगवान चित्रगुप्त की करें पूजा- गोवर्धन पूजा के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार मनुष्यों के कर्मों का लेखा-जोखा यानी अकाउंट जो देवता रखते हैं, वे भगवान चित्रगुप्त हैं। भगवान चित्रगुप्त की पूजा देवताओं के यमराज के सहायक और लेखपाल रूप में पूजा जाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!