शेयर करेंसर्व मंगल मांगल्ए शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ए त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
जय जग जननी आदि भवानी,
जय महिषासुर मारिणी मां ।
उमा रमा गौरी ब्रह्माणी,
जय त्रिभुवन सुख कारिणी मां ॥
हे महालक्ष्मी हे महामाया,
तुम में सारा जगत समाया ।
तीन रूप तीनों गुण धारिणी,
तीन काल त्रैलोक बिहारिणी ॥
हरि हर ब्रह्मा इंद्रादिक के,
सारे काज संवारिणी माँ ।
जय जग जननी आदि भवानी,
जय महिषासुर मारिणी मां
शैल सुता मां ब्रह्मचारिणी,
चंद्रघंटा कूष्मांडा माँ ।
स्कंदमाता कात्यायनी माता,
शरण तुम्हारी सारा जहां॥
कालरात्रि महागौरी तुम हो
सकल रिद्धि सिद्धि धारिणी मां
जय जग जननी आदि भवानी
जय महिषासुर मारिणी माँ
अजा अनादि अनेका एका,
आद्या जया त्रिनेत्रा विद्या।
नाम रूप गुण कीर्ति अनंता,
गावहिं सदा देव मुनि संता॥
अपने साधक सेवक जन पर,
सुख यश वैभव वारिणी मां ॥
जय जगजननी आदि भवानी,
जय महिषासुर मारिणी मां॥
दुर्गति नाशिनी दुर्मति हारिणी दुर्ग निवारण दुर्गा मां,
भवभय हारिणी भवजल तारिणी सिंह विराजिनी दुर्गा मां ।
पाप ताप हर बंध छुड़ाकर जीवो की उद्धारिणी माँ,
जय जग जननी आदि भवानी जय महिषासुर मारिणी माँ॥






पौराणिक कथाओं के अनुसार, दुर्गा स्तुति का नियमित पाठ करना मां दुर्गा को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के सबसे शक्तिशाली और सरल उपाय है। माना जाता है कि स्तुति की उत्पत्ति वैदिक है। भुवनेश्वरी संहिता में यह मान्यता है और वर्णित है कि जिस प्रकार वेद अनंत माने जाते हैं उसी तरह से दुर्गा स्तुति भी अनंत है। मां दुर्गा की अलौकिक शक्तियों का वर्णन करने वाली सबसे लोकप्रिय रचना 'दुर्गा स्तुति' है। सप्ताह में मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन मां दुर्गा की आराधना के लिए श्रेष्ठ माने गए हैं। इसके अलावा कुछ विशेष तिथियों जैसे अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी और अमावस्या तिथि में दुर्गा स्तुति का पाठ करना लाभकारी माना जाता है। इसमें मां दुर्गा द्वारा असुरों (जैसे महिषासुर, शुंभ-निशुंभ, रक्तबीज) के वध की धार्मिक कथाओं का वर्णन मिलता है।
दुर्गा स्तुति मां भगवती के दिव्य स्वरूपों, उनकी महिमा और उनके प्रति समर्पण का गुणगान करने वाला पाठ है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार के अलावा अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी और अमावस्या पर दुर्गा स्तुति का पाठ शुभ माना जाता है।
दुर्गा स्तुति का पाठ करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करने की परंपरा बताई गई है।
मान्यता है कि दुर्गा स्तुति के पाठ से मां दुर्गा की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि तथा खुशहाली आती है।