


बजरंगबली हैं भगवान शिव के ग्यारहवें रुद्र अवतार, अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता, चिरंजीवी हनुमान बल, बुद्धि, साहस और निस्वार्थ भक्ति का हैं प्रतीक
शेयर करें॥ आरती ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
जाके बल से गिरवर काँपे । रोग-दोष जाके निकट न झाँके ॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई । संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
दे वीरा रघुनाथ पठाए ।
लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।
जात पवनसुत बार न लाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
लंका जारि असुर संहारे ।
सियाराम जी के काज सँवारे ॥
लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे ।
लाये संजिवन प्राण उबारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
पैठि पताल तोरि जमकारे ।
अहिरावण की भुजा उखारे ॥
बाईं भुजा असुर दल मारे ।
दाहिने भुजा संतजन तारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें ।
जय जय जय हनुमान उचारें ॥
कंचन थार कपूर लौ छाई ।
आरती करत अंजना माई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
जो हनुमानजी की आरती गावे ।
बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥
लंक विध्वंस किये रघुराई ।
तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
॥ इति संपूर्णंम् ॥

Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Weekly Saptahik Horoscope : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है। आइए जानते हैं, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 8 से 14 मार्च तक का समय…

Weekly Tarot Horoscope 9 to 15 March: मेष से मीन राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा? जानिए टैरो राशिफल

गुरु मार्गी 2026: 11 मार्च को मिथुन राशि में सीधी चाल चलेंगे बृहस्पति, जानें सभी राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Hanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल किस दिन मनाई जाएगी हनुमान जयंती? जानिए बजरंगबली की पूजा विधि और उपाय

Budh Uday 2026: 13 मार्च को कुंभ राशि में उदित होंगे बुध, इन राशियों को करियर और धन में मिल सकता है लाभ
हनुमान आरती भगवान हनुमान की स्तुति का भक्ति गीत है।
सुबह और शाम पूजा के समय।
एक या पांच दीपक से आरती करना शुभ माना जाता है।
हाँ, प्रतिदिन आरती करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
हाँ, केवल आरती करने से भी पुण्य फल मिलता है।
मन की शांति, भय से मुक्ति और भक्ति भाव में वृद्धि।
हाँ, दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं।