sawan
sawan

भगवान गणेश को सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय माना जाता है। हर शुभ कार्यों में सबसे पहले इनकी पूजा की जाती है, तभी कोई मंगल कार्य शुरू किया जाता है। कहते हैं इनका नाम लेने से काम बिना किसी विघ्न के पूरा होते हैं। भगवान गणेश माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र हैं।

भगवान गणेश की आरती और मंत्र .(God Ganesha Aarti & Shloka)

जय गणेश आरती

शेयर करें
  • गणेश जी की आरती
  • जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
    जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

  • एकदन्त, दयावन्त, चार भुजा धारी।
    माथे पर तिलक सोहे, मूषक की सवारी॥
    जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

  • अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया।
    बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
    जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

  • हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा।
    लड्डूवन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
    जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

  • दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतवारी।
    कामना को पूरा करो, जाऊं बलिहारी॥
    जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

वक्रतुंड महाकाय
  • वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
    निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

एकदंतं महाकायं
  • एकदंतं महाकायं लम्बोदरगजाननम्।
    विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥

गजाननं भूतगणाधिसेवितं
  • गजाननं भूतगणाधिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम्।
    उमासुतं शोकविनाशकारणं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम्॥

गणेश जी के प्रमुख त्योहार (सारणीबद्ध रूप में)

  • त्योहार का नाम
  • गणेश चतुर्थी
  • अनंत चतुर्दशी
  • विनायक चतुर्थी
  • संकष्टी चतुर्थी
  • अंगारकी संकष्टी
  • गणेश जयन्ती (माघ)

गणेश जी के प्रसिद्ध मंदिर

  • मंदिर का नामस्थान
  • सिद्धिविनायक मंदिरमुंबई, महाराष्ट्र
  • ढगेश्वर मंदिरपुणे, महाराष्ट्र
  • गणपतिपुले मंदिररत्नागिरी, महाराष्ट्र
  • मयूरेश्वर मंदिरमोरेगांव, महाराष्ट्र
  • रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिरसवाई माधोपुर, राजस्थान
  • कणिपकम विनायक मंदिरचित्तूर, आंध्र प्रदेश
  • गिरिजात्मज मंदिरलेण्याद्री, महाराष्ट्र
  • उच्चीपिल्लयार कोविलतिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु
  • कुंडलपुर गणपति मंदिरबेतुल, मध्य प्रदेश
  • केरलपट्टी गणेश मंदिरमदुरै, तमिलनाडु

ट्रेंडिंग आरती

धर्म खबरें

और पढ़ें
News Image
धनु राशिफल 18 अगस्त: सूर्य भाग्य को कर रहे एक्टिव, आय-व्यय के बीच बैलेंस बनाने का मिलेगा मौका

Aaj Dhanu Rashifal 18 August 2026: धनु राशि वालों के लिए आज घर से जुड़ी बड़ी खरीद या संपत्ति संबंधी फैसला फिलहाल थोड़ा रोकना समझदारी हो सकती है। पढ़ें आज का धनु राशि का राशिफल।

सवाल