


भगवान गणेश को सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय माना जाता है। हर शुभ कार्यों में सबसे पहले इनकी पूजा की जाती है, तभी कोई मंगल कार्य शुरू किया जाता है। कहते हैं इनका नाम लेने से काम बिना किसी विघ्न के पूरा होते हैं। भगवान गणेश माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र हैं।
शेयर करेंगजाननं भूतगणाधिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम्।
उमासुतं शोकविनाशकारणं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम्॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एकदन्त, दयावन्त, चार भुजा धारी।
माथे पर तिलक सोहे, मूषक की सवारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया।
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा।
लड्डूवन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतवारी।
कामना को पूरा करो, जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
एकदंतं महाकायं लम्बोदरगजाननम्।
विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥

Shani Margi 2026: 11 दिसंबर 2026 को शनि वक्री चाल छोड़कर मार्गी होंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनि की सीधी चाल का सकारात्मक प्रभाव वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इस दौरान करियर, कारोबार, धन और रुके हुए कार्यों में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं।

10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, इन 5 राशियों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम

सावन शिवरात्रि पर इतने घंटे होगा भद्रा का साया, जानें जलाभिषेक की सही टाइमिंग

Kal Ka Rashifal, 8 August 2026: 8 अगस्त को चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य, दिनभर मेहरबान रहेगी किस्मत

ग्रह दोष कर रहे हैं परेशान? 9 ग्रहों की शांति के लिए अपनाएं पानी के ये आसान उपाय

Sawan Bel Patra Ke Upay:सावन में बेलपत्र की जड़ के नीचे दीपक जलाने से क्या होता है?