Hindi Newsधर्म न्यूज़ghar me jhadu kaise rakhna chahiye How to Keep a Broom at Home Know the Vastu Rules
घर में भूलकर भी ऐसे न रखें झाडू, जानें क्या कहता है वास्तुशास्त्र

घर में भूलकर भी ऐसे न रखें झाडू, जानें क्या कहता है वास्तुशास्त्र

संक्षेप:

भारतीय संस्कृति में झाड़ू को घर की गंदगी ही नहीं, बल्कि प्रतीकात्मक रूप से नकारात्मकता हटाने वाला माना गया है। इसलिए कहा जाता है कि साफ घर में ही लक्ष्मी आती हैं। घर की सफाई में रोज इस्तेमाल होने वाला झाड़ू एक आम चीज है, लेकिन कई बार इसे रखने की सही जगह पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

Nov 16, 2025 10:52 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय संस्कृति में झाड़ू को घर की गंदगी ही नहीं, बल्कि प्रतीकात्मक रूप से नकारात्मकता हटाने वाला माना गया है। इसलिए कहा जाता है कि साफ घर में ही लक्ष्मी आती हैं। घर की सफाई में रोज इस्तेमाल होने वाला झाड़ू एक आम चीज है, लेकिन कई बार इसे रखने की सही जगह पर ध्यान नहीं दिया जाता है। वास्तुशास्त्र में झाड़ू को सिर्फ सफाई का साधन नहीं, बल्कि व्यवस्था और सकारात्मक माहौल से जुड़े प्रतीक के रूप में देखा जाता है। माना जाता है कि जहां साफ-सफाई का ध्यान दिया जाता है वहां का वातावरण अच्छा होता है और जो व्यक्ति साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखता है उस पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार झाड़ू को सही स्थान पर रखना सिर्फ घर की ऊर्जा के लिए ही नहीं, बल्कि घर को सलीके से रखने की आदत के लिए भी फायदेमंद होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

झाड़ू का वास्तु में महत्व- वास्तुशास्त्र कहता है कि घर की व्यवस्था ही घर के माहौल का सबसे बड़ा आधार है। झाड़ू को ऐसी जगह रखना जहां यह रास्ते में न आए, अव्यवस्था न बनाए और घर की सुंदरता को प्रभावित न करे। इसी सोच को वास्तु में महत्व दिया गया है।

कहां न रखें झाड़ू?- झाड़ू रखने का मकसद घर को साफ दिखाना है, इसलिए ऐसी जगहों पर इसे छोड़ने से बचना चाहिए जहां यह ध्यान खींचे या घर को बिखरा हुआ दिखाए।

ये भी पढ़ें:सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 1 माह तक का समय इन राशियों के लिए बेहद शुभ

इन स्थानों में न रखें झाडू-

मुख्य दरवाजे के पास झाड़ू रखना प्रवेश द्वार की सुंदरता कम कर देता है।

कमरे के बीच या रास्ते में झाड़ू छोड़ देने से घर अव्यवस्थित दिखता है।

रसोई में झाड़ू खुला छोड़ने पर सफाई का तालमेल बिगड़ता है।

रात में झाड़ू बाहर या कमरे में खुला छोड़ देना भी घर के अनुशासन को प्रभावित करता है।

झाड़ू रखने की सही जगहें

झाड़ू को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां वह व्यवस्थित और नजरों से थोड़ा दूर रहे।

घर के स्टोर, किसी कोने या बंद अलमारी जैसे स्थान झाडू रखने के लिए अच्छे माने जाते हैं।

झाड़ू को खड़ा रखने की बजाय टिकाकर या एक साइड में सीधा रखना ज्यादा उपयुक्त है।

इस बात का रखें ध्यान- झाडू को उपयोग के बाद इसे साफ करके अपनी तय जगह पर रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!