Gemstone: मोती किन रत्नों के साथ नहीं पहनना चाहिए? जानिए

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • Gemstone: नकारात्मक विचारों से छुटकारा और मानसिक शांति के लिए मोती रत्न धारण करना शुभ फलदायी माना गया है, लेकिन मोती को कुछ रत्नों के साथ न पहनने की सलाह दी जाती है। इससे नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

Gemstone: मोती किन रत्नों के साथ नहीं पहनना चाहिए? जानिए

Gemstone: ज्योतिष में मानसिक सुख-शांति और खुशहाली के लिए मोती पहनना बेहद शुभ माना गया है। मोती का संबंध चंद्रमा से है। रत्न शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों को क्रोध अधिक आता है। मन अशांत रहता है। वह इस रत्न को धारण कर सकते हैं। मोती को मानसिक शांति और तनावों से मुक्ति पाने में लाभकारी माना गया है। यह रत्न लाइफ से नेगेटिविटी दूर करता है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान न रखने से इसका नकारात्मक परिणाम मिल सकता है। इस रत्न को कुछ लोगों को धारण न करने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है, उन्हें मोती धारण करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है, तो मोती न धारण करें। इससे साथ ही कुछ रत्नों के साथ भी मोती नहीं पहनना चाहिए। मान्यता है कि इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि मोती को किन रत्नों के साथ नहीं पहनना चाहिए?

मोती :किन रत्नों के साथ नहीं पहनना चाहिए?

मोती के साथ डायमंड, पन्ना, गोमेद, लहसुनिया या नीलम रत्न धारण करने से बचना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इससे चंद्रमा के अशुभ प्रभाव मिल सकते हैं। शुक्र, बुध, शनि के साथ चंद्रमा की शत्रुता के कारण मोती का हानिकारक प्रभाव मिल सकता है और यह मानसिक तनाव बढ़ा सकता है।

मोती : किन रत्नों के साथ पहन सकते हैं?

मोती के साथ पुखराज या मूंगा रत्न धारण करना शुभ माना जाता है।

मोती : कौन-सी राशि वाले जातक मोती नहीं पहन सकते हैं?

रत्न ज्योतिष के अनुसार, जिन राशियों के स्वामी ग्रह बुध,शुक्र, शनि और राहु हैं, उन्हें मोती नहीं पहनना चाहिए। इन राशियों को नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए वृषभ, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों को मोती पहनना से बचना चाहिए। इसके साथ ही कोई भी रत्न धारण करने से पहले ज्योतिषीय सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Arti Tripathi

लेखक के बारे में

Arti Tripathi
आरती त्रिपाठी लाइव हिन्दुस्तान की कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह धर्म और करियर से जुड़ी खबरें देखती हैं। आरती उत्तर प्रदेश राज्य के गोण्डा शहर की रहने वाली हैं। आरती ने भारतीय जनसंचार संस्थान से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और उन्हें इस संस्थान में आई.आई.एम.सी. पुरस्कार भी सम्मानित किया गया है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की भी छात्रा रही हैं। अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है और पिछले 2 वर्षों से इसी संस्थान से जुड़ी हुई हैं। लाइव हिन्दुस्तान में धर्म-करियर के अलावा मनोरंजन, लाइफस्टाइल,फैशन, ट्रेंडिंग टीम का हिस्सा रहीं हैं। और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!