मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ वाला जरूर रहेगा, लेकिन फायदा भी देगा। सुबह से ही काम का दबाव बना रह सकता है। कई लोग एक साथ आपसे उम्मीद रखेंगे, इसलिए थोड़ा थकान महसूस हो सकती है। हालांकि अच्छी बात ये है कि मेहनत का रिजल्ट भी दिखाई देगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। जो लोग काफी समय से किसी अच्छे मौके का इंतजार कर रहे थे, उन्हें कोई नई खबर मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है। पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। घर के किसी काम में पैसा लग सकता है। रिश्तों में थोड़ा धैर्य रखना जरूरी होगा। पार्टनर की बातों को नजरअंदाज करने से दूरी बढ़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन सिरदर्द और थकान परेशान कर सकती है।
और देखे



