Hindi Newsधर्म न्यूज़Gemology These 4 gemstones are incredibly powerful wearing them will open the doors to success know rules
रत्न शास्त्र: बेहद पॉवरफुल है ये 4 रत्न, पहनते ही खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते, पर नियम भी जान लें

रत्न शास्त्र: बेहद पॉवरफुल है ये 4 रत्न, पहनते ही खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते, पर नियम भी जान लें

संक्षेप:

रत्न शास्त्र के मुताबिक कुछ प्रभावशाली और शक्तिशाली रत्न होते हैं जिन्हें पहनने से कई तरह की परेशानियां खत्म हो जाते हैं। लेकिन किसी भी रत्न को धारण करने से पहले ज्योतिष के जानकारों से सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि रत्नों को ग्रहों की ऊर्जा से जोड़ा जाता है।

Jan 09, 2026 04:17 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप नौकरी या व्यवसाय में बार-बार असफल होते हैं, तो ऐसे मुश्किल समय में ज्योतिषयों द्वारा कुछ रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। रत्न शास्त्र के मुताबिक कुछ प्रभावशाली और शक्तिशाली रत्न होते हैं जिन्हें पहनने से कई तरह की परेशानियां खत्म हो जाते हैं। लेकिन किसी भी रत्न को धारण करने से पहले ज्योतिष के जानकारों से सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि रत्नों को ग्रहों की ऊर्जा से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि अगर सही रत्न पहना जाए, तो जीवन में करियर, धन, आत्मविश्वास और सफलता में जबरदस्त वृद्धि होती है। ऐसे में आज हम 4 ऐसे रत्न के बारे में बताएंगे जिन्हें पहनने के बाद तरक्की रास्ते खुल जाते हैं और आर्थिक संकट की भी दूर हो जाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टाइगर रत्न
पहला रत्न है टाइगर रत्न। यह पीले और काले रंग की धारियों जैसा दिखता है। इसे पहनने से आर्थिक रुकावटें कम होती हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है। नौकरी या व्यवसाय में अचानक लाभ चाहिए हो, तो यह रत्न बेहद शुभ माना जाता है। इसे दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में पहनने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष अनुसार वैसे तो टाइगर स्टोन कोई भी पहन सकता है। लेकिन कुंभ, मकर और धनु राशि के लोगों को यह विशेष फलदायी होता है। कुंभ और मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। वहीं धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं।

कब पहनें

अगर आप पर कर्जा ज्यादा हो गया है तो शुक्रवार के दिन टाइगर स्टोन गले में लॉकेट बनवाकर पहनें। बार-बार वाहन दुर्घटना हो रही हो तो वह टाइगर स्टोन की अंगूठी को मंगलवार के दिन सिद्ध करके धारण करें। साथ ही इस रत्न को शनिवार के दिन शाम को धारण कर सकते हैं।

पुखराज
पीले रंग का चमकदार पुखराज गुरु ग्रह का प्रभावशाली रत्न है। इसे धारण करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और करियर में तरक्की मिलती है। इसे तर्जनी उंगली में पहनना शुभ माना जाता है। लंबे समय तक पहनने से पुखराज स्थायी लाभ देता है और ज्ञान तथा भाग्य को मजबूत करता है। यह मुख्य रूप से धनु और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ माना गया है। जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो, तो उन्हें पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है। यह रत्न शिक्षा, धन, वैवाहिक जीवन और संतान सुख में सुधार लाने में मदद करता है।

ग्रीन जेड
रत्न शास्त्र में जेड स्टोन को ड्रीम स्टोन बताया गया है, जो लाभकारी स्थिति बनाता है। इस रत्न को धारण करने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो जाती है। इसे पहनने से मानसिक संतुलन मजबूत होता है और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। यह रत्न मान-सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ व्यवसाय और करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में सहायता करता है।

नीलम
नीलम शनि ग्रह का प्रतिनिधि रत्न है, जिसकी ऊर्जा बेहद तीव्र मानी जाती है। इसे पहनने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। हालांकि, यह रत्न सभी को सूट नहीं करता, इसलिए इसे पहनने से पहले कुंडली की जांच जरूर करानी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र किन राशि के लोगों को पहननी चाहिए नीलम, जाने विधि व फायदे
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: गोमेद रत्न किन लोगों को धारण करना चाहिए? जानिए नियम और फायदे
Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!