मिथुन साप्ताहिक राशिफल: 7 जून से 13 जून तक कैसा रहेगा मिथुन राशि का समय? पढ़ें इस हफ्ते का राशिफल
Mithun Rashi Saptahik Rashifal: मिथुन बुध ग्रह की राशि है। ये हफ्ता आपके लिए वरदान जैसा होगा लेकिन भाग्य के भरोसे बैठने की गलती ना करें। 7 जून से 13 जून के लिए जानें क्या है ज्योतिष की सलाह।

मिथुन राशिफल साप्ताहिक: 7 से 13 जून का समय मिथुन राशि के लिए अच्छे संकेत लेकर आ रहा है। ये समय आपके लिए वरदान जैसा साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी वाणी में एक अलग ही खास प्रभाव देखने को मिलेगा। आप खुद भी महसूस करेंगे कि जो बातें आप कह रहें हैं वो सच में साबित भी होती जाएंगी। लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। इस हफ्ते राइटिंग, टीचिंग, मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स और राजनीति या फिर किसी भी वाणी प्रधान क्षेत्र में फील्ड से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। आने वाला नया हफ्ता करियर में अच्छी ग्रोथ देकर जाएगा। हालांकि इस हफ्ते किस्मत के भरोसे बैठने की बजाय अपनी मेहनत पर यकीन करें।
यहां देखें 7 जून से 13 जून तक कैसा रहेगा मिथुन राशि का समय-
मिथुन लव राशिफल
रिश्तों के मामले में ये हफ्ता आपके लिए सही साबित होगा। अगर किसी रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वहीं जिनके बीच मनमुटाव चलता आया है तो वो इस हफ्ते खत्म होता नजर आएगा। आपसी समझ और विश्वास अब बढ़ेगा। वहीं जो लोग किसी को डेट कर रहे हैं और अपने रिश्ते को अगले स्तर पर लेकर जाना चाहते हैं तो उनके लिए ये समय फेवर में होगा। घर का माहौल पहले से और भी ज्यादा अच्छा होगा।
मिथुन करियर-बिजनेस राशिफल
करियर के मामले में इस हफ्ते आप छोटी सी लापरवाही भी करने से बचें। किसी भी काम को केवल भाग्य के भरोसे ना छोड़ें। ऑफिस में अपने काम और व्यवहार दोनों पर ध्यान दें। कुछ लोगों को आलोचना या फिर अपमान का डर परेशान कर सकता है। हालांकि अगर आप मेहनत करते रहेंगे तो स्थिति हमेशा आपके ही फेवर में रहेगी। जो लोग नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं उन्हें हफ्ते की शुरुआत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हफ्ते के अंत तक सब अच्छा होगा। पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की पूरी संभावना है।
मिथुन फाइनेंशियल राशिफल
आर्थिक स्थिति इस हफ्ते सही रहेगी। नए-नए सोर्स से पैसा आने की पूरी संभावना बन रही है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। नए निवेश के लिए भी सोच रहे हैं तो एक बार सही से सोच-विचार लें। यात्रा से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं इसलिए काम से जुड़ी यात्राओं को नजरअंदाज ना करें। पैसों का लेनदेन कर रहे हैं तो पहले से ही सारी चीजें तय कर लें ताकि आगे चलकर बात ना उलझें।
मिथुन हेल्थ राशिफल
सेहत इस हफ्ते अच्छी रहने वाली है। कोई बड़ी दिक्कत सामने नहीं आएगी। एनर्जी भी आपकी अच्छी ही रहेगी। हर काम के लिए उत्साह देखते ही बनेगा। हालांकि इसका ये मतलब नहीं है कि आप अपने रूटीन को नजरअंदाज करने लगे। सही खानपान करते रहें। पानी खूब पिएं। बाहर का खाना बिल्कुल भी ना खाएं। रात में समय पर खाना खाएं वहीं देर रात स्नैक्स ना लें। हर्बल टी पिएंगे तो फायदेमंद रहेगा। इस हफ्ते शाम की वॉक पर जाने की कोशिश करें। रात में जल्दी सोने की कोशिश करें।
मिथुन राशि के लिए सलाह
इस हफ्ते रोज बजरंगबली को प्रणाम करेंगे तो शुभ होगा। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। मन भी मजबूत बनेगा। कोशिश करें कि हनुमान मंदिर जाकर पूजा जरूर करें।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


