मिथुन साप्ताहिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 26 अप्रैल से 2 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Gemini Weekly Horoscope mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है। आइए जानते हैं, 26 अप्रैल से 2 मई तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Gemini Weekly Horoscope, मिथुन साप्ताहिक राशिफल (26 अप्रैल- 2 मई, 2026): इस हफ्ते आपके सामने एक साथ कई मौके आ सकते हैं। हर चीज दिलचस्प लगेगी- कभी कोई मैसेज, कभी मीटिंग, कभी अचानक आया आइडिया। मन करेगा कि सब पर ध्यान दिया जाए। आपकी बात करने की स्टाइल भी लोगों को आकर्षित करेगी, इसलिए लोग आपको नोटिस करेंगे। लेकिन दिक्कत यहीं से शुरू होती है। जब बहुत कुछ एक साथ होता है तो फोकस टूट जाता है। हफ्ते की शुरुआत में जो चीज बहुत जरूरी लगेगी, हो सकता है दो दिन बाद उतनी जरूरी न लगे।
बीच के दिनों में आपको खुद तय करना होगा कि किस चीज पर ध्यान देना है। हर चीज में कूदने से बेहतर है एक काम चुनकर उसे पूरा करना। जल्दबाजी में हां बोलने से बचें, वरना बाद में उलझन बढ़ सकती है।
हफ्ते के आखिर में काम, रूटीन और सेहत पर ध्यान जाएगा। अगर आप चीजों को थोड़ा व्यवस्थित कर लेते हैं तो हफ्ता संभल जाएगा।
आगे पढ़ें मिथुन राशि का साप्ताहिक लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल
मिथुन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
इस हफ्ते किसी से बात करते-करते जल्दी कनेक्शन बन सकता है। सामने वाले की समझ, मजाक या बात करने का तरीका आपको अच्छा लगेगा। लेकिन सिर्फ शुरुआत देखकर फैसला न करें। जल्दी बनी केमिस्ट्री हमेशा लंबे समय तक नहीं चलती। थोड़ा वक्त दें, तभी समझ आएगा कि सामने वाला कितना सीरियस है। अगर आप रिलेशन में हैं तो सिर्फ हल्की-फुल्की बातों से काम नहीं चलेगा। कुछ जरूरी बातें साफ करनी पड़ सकती हैं। सीधी और सच्ची बात रिश्ते को बेहतर बनाएगी।
मिथुन राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल
इस हफ्ते काम से जुड़े मैसेज, कॉल और बातचीत बढ़ सकती है। सब कुछ तेजी से होगा, लेकिन गलती होने के चांस भी बढ़ेंगे। अगर आप नौकरी में हैं तो जरूरी बात लिखकर रखें, ताकि बाद में कन्फ्यूजन न हो। बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन हर ऑफर सही नहीं होता। सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई छोटे हिस्सों में करनी चाहिए, वरना ध्यान भटक सकता है। हफ्ते के आखिर में एक काम पूरा करना ज्यादा सुकून देगा, बजाय कई काम अधूरे छोड़ने के।
मिथुन राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
इस हफ्ते छोटे-छोटे खर्च बढ़ सकते हैं- जैसे ऐप, सब्सक्रिप्शन, ट्रैवल या ऑनलाइन चीजें। ये खर्च धीरे-धीरे असर डाल सकते हैं। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें कि पैसा कहां जा रहा है। निवेश या पैसे के मामले में अधूरी जानकारी पर भरोसा न करें। सोच-समझकर लिया गया फैसला ही सही रहेगा।
मिथुन राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल
ज्यादा सोच और लगातार भागदौड़ की वजह से शरीर थक सकता है। नींद ठीक से नहीं आएगी, आंखों में थकान या बेचैनी हो सकती है। थोड़ा ब्रेक लेना जरूरी है। स्क्रीन टाइम कम करें, समय पर खाना खाएं और रूटीन को थोड़ा संतुलित रखें। जब आप खुद को थोड़ा शांत करेंगे, तो दिमाग भी साफ चलेगा।
मिथुन राशि के लिए सलाह- हर चीज जरूरी नहीं होती। एक सही काम पर ध्यान दें, बाकी अपने आप छूट जाएगा।
इशिता कोटिया
(वैदिक ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, तांत्रिक विद्या विशेषज्ञ, लाइफ कोच, मनोवैज्ञानिक)
ईमेल: healingwithishita@gmail.com
लेखक के बारे में
Ishita Kotiyaइशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
और पढ़ें

