Hindi Newsधर्म न्यूज़Gemini Weekly Horoscope mithun Rashi ka Saptahik Rashifal 18-24 January 2026 future predictions
मिथुन साप्ताहिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 से 24 जनवरी तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

मिथुन साप्ताहिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 से 24 जनवरी तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

संक्षेप:

Gemini Weekly Horoscope mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है। आइए जानते हैं, 18 से 24 जनवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Jan 17, 2026 09:32 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Gemini Weekly Horoscope mithun saptahik rashifal, मिथुन साप्ताहिक राशिफल (18-24 जनवरी 2026): लव लाइफ में परेशानियों को दूर रखें। इस हफ्ते प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है, ताकि काम में उम्मीदों पर खरे उतर सकें। पैसे के मामले में समझदारी से निवेश के विकल्प तलाशें। पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद सुलझाएं और पुराने कड़वे किस्सों को दोबारा न उछालें। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपकी परफॉर्मेंस बहुत अहम रहेगी। पैसों को लेकर कोई बड़ी दिक्कत नहीं आएगी। सेहत से जुड़ी हल्की-फुल्की परेशानियां हो सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिथुन राशि का लव राशिफल- प्यार में अहंकार को बीच में न आने दें। छोटी-मोटी तकरार हो सकती है, लेकिन हालात बिगड़ने से पहले आपको ही पहल करके बात सुलझानी होगी। बहस के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आपके शब्द पार्टनर को चोट न पहुंचाएं। इस हफ्ते पार्टनर की पर्सनल स्पेस का सम्मान करना भी जरूरी है। अविवाहित महिलाएं अगर किसी पार्टी या फंक्शन में जाती हैं, तो हफ्ते के दूसरे हिस्से में उन्हें कोई प्रपोजल मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:वृषभ राशि वालों के लिए 18 से 24 जनवरी तक का समय कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

मिथुन राशि का करियर राशिफल- ऑफिस में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कोई सीनियर या सहकर्मी आपकी उपलब्धियों को कम करके दिखाने की कोशिश कर सकता है, जिससे मन परेशान हो सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से काम पर असर पड़ सकता है और सीनियर्स के साथ रिश्तों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। टेक्निकल प्रोफाइल से जुड़े लोगों को इस हफ्ते ज्यादा घंटे काम करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए क्लाइंट्स की उम्मीदों पर खरा उतरना आसान रहेगा। विदेश की यूनिवर्सिटी में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 से 24 जनवरी तक का समय?

मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल- पैसा अलग-अलग स्रोतों से आएगा, जिससे पुराने बकाया चुकाने में मदद मिलेगी। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने पर भी गंभीरता से विचार कर सकते हैं। जो प्रॉपर्टी किसी कानूनी विवाद में फंसी थी, उसे बेचने में सफलता मिल सकती है। कुछ महिलाओं को परिवार में प्रॉपर्टी विवाद का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा।व्यापारियों को बैंक लोन मिल सकता है। पार्टनर और क्लाइंट्स के साथ पैसों से जुड़े मामले भी सुलझेंगे।

ये भी पढ़ें:मौनी अमावस्या पर क्या दान करना रहता है शुभ? यहां जानें राशि के अनुसार उपाय

मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल- इस हफ्ते सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। जिन लोगों को छाती या सांस से जुड़ी परेशानी रहती है, उन्हें खास सावधानी रखनी चाहिए। एडवेंचर स्पोर्ट्स और पानी के अंदर की गतिविधियों से दूरी बनाएं, क्योंकि चोट लगने की संभावना है। हफ्ते के दूसरे हिस्से में बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और डॉक्टर की जरूरत पड़ सकती है। स्किन इंफेक्शन या मुंह-दांत से जुड़ी परेशानियां होने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!