मिथुन साप्ताहिक राशिफल: मिथुन राशि के लिए 3 से 9 मई तक का समय कैसा रहेगा?
Gemini Weekly Horoscope 3-9 May 2026 Mithun saptahik rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Gemini Weekly Horoscope 3-9 May 2026 Mithun Saptahik Rashifal, मिथुन साप्ताहिक राशिफल: शांत रहकर की गई प्लानिंग आपको उन चीजों को सुलझाने में मदद करेगी, जिन्हें अभी प्राइवेट रखना जरूरी है। आप दूसरों के सामने तो खुशमिजाज दिख सकते हैं, लेकिन बैकग्राउंड में आपका दिमाग चुपचाप किसी काम में लगा रहेगा। मिथुन में शुक्र होने की वजह से आपकी चमक और सोशल लाइफ अच्छी बनी रहेगी। अपनी खामोशी को कन्फ्यूजन मत समझिएगा। हफ्ते के बीच में, पढ़ाई, ट्रैवल, आपके उसूलों या फ्यूचर की दिशा को लेकर कोई गहरा विचार आपसे ईमानदारी की मांग कर सकता है। आपको हर चीज तुरंत समझाने की जरूरत नहीं है। आप मिलनसार रहते हुए भी अपनी कुछ बातों को तब तक प्राइवेट रख सकते हैं जब तक कि वो पूरी तरह तैयार न हो जाएं।
मिथुन राशि के लिए 3 से 9 मई तक का समय कैसा रहेगा?
सिंह राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
बातें करना तो आसान होगा, लेकिन शायद कोई एक फीलिंग अनकही रह जाए। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो छोटी-मोटी बातों के चक्कर में सच्चाई को नजरअंदाज न करें। सामने वाले को बहुत लंबी चौड़ी सफाई देने की ज़रूरत नहीं है, उन्हें बस यह जानने की जरूरत है कि आपका दिल असल में क्या चाहता है। सिंगल्स को बिना किसी मेहनत के अटेंशन मिल सकता है। फिर भी, इस बात पर गौर करें कि आपकी दिलचस्पी उस इंसान में है या सिर्फ उस अटेंशन में। थोड़ी धीमी रफ्तार आपको सिर्फ क्यूरियोसिटी और असली कनेक्शन के बीच का फर्क समझने में मदद करेगी। जो इंसान आपके मूड की रिस्पेक्ट करे, उस पर ध्यान देना बेहतर होगा। प्यार को ह=जिंदा रखने के लिए हमेशा बातें करना ही जरूरी नहीं होता।
सिंह राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल
इस वक्त पर्दे के पीछे किया गया काम मायने रखेगा। अगर आप जॉब में हैं, तो तैयारी, रिसर्च, राइटिंग, प्लानिंग या किसी अधूरे काम को पूरा करना, जल्दबाजी में प्रोग्रेस दिखाने से कहीं बेहतर नतीजे देगा। शांति से किया गया काम बहुत पावरफुल हो सकता है अगर उसे ध्यान से किया जाए। काम को सही साबित करने के लिए आपको हर कदम का एलान करने की जरूरत नहीं है। बिजनेस करने वालों को किसी लॉन्च से पहले अपने ड्राफ्ट्स, ऑफर्स या प्राइवेट नोट्स को एक बार फिर देख लेना चाहिए। ये हफ्ता तैयारी करने का है। जो काम आप अभी चुपचाप करेंगे, वो आपको बाद में होने वाले कन्फ्यूजन से बचाएगा। एक क्लियर ड्राफ्ट या क्लियर लिस्ट आपके दिमाग को शांत रखेगी। एक ऑर्गनाइज्ड फाइल या पूरा किया गया नोट आपको लंबी बातचीत से ज्यादा सुकून देगा।
सिंह राशि का साप्ताहिक फाइनेंशियल राशिफल
छिपे हुए खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। सबस्क्रिप्शन, छोटे-छोटे ऑनलाइन पेमेंट्स या बिना सोचे-समझे किए गए खर्चे बजट बिगाड़ सकते हैं। अगर सेविंग्स, इन्वेस्टमेंट या ट्रेडिंग की बात है, तो ऐसी किसी जानकारी पर काम न करें, जिसे आपने पूरी तरह चेक नहीं किया है। बहुत सारे लोगों से राय मांगने के बजाय अकेले में अपने पैसों का हिसाब करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। एक छोटा सा ऑडिट आपको मानसिक शांति देगा। अपने इस रिव्यू को प्राइवेट और सिंपल रखें।
सिंह राशि का सेहत साप्ताहिक राशिफल
आपका नर्वस सिस्टम शायद आपके शेड्यूल से कहीं ज्यादा आराम मांग रहा है। हो सकता है आपकी नींद पूरी न हो, सपने ज्यादा आएं या दिन खत्म होने के बाद भी दिमाग चलता रहे। बहुत ज्यादा सोचना, या फोन स्क्रॉल करना शरीर को अलर्ट मोड पर रख सकता है। शांत शाम, सोने से पहले स्क्रीन का कम इस्तेमाल, गहरी सांसें और टाइम पर खाना आपकी मदद करेगा। आपको लोगों से दूरी बनाने की जरूरत नहीं है, बस अपने लिए खामोशी के कुछ पल निकालने हैं। इस हफ्ते शांति ही आपकी ताकत बनेगी। जब आपका शरीर शांत होगा, तो आपके शब्द और भी ज्यादा असरदार और आसान हो जाएंगे।
इशिता कोटिया
(वैदिक ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, तांत्रिक विद्या विशेषज्ञ, लाइफ कोच, मनोवैज्ञानिक)
ईमेल: healingwithishita@gmail.com
लेखक के बारे में
Ishita Kotiyaइशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
और पढ़ें

