2026 के आखिरी 5 महीने इन 4 राशियों के लिए रह सकते हैं सबसे खास, चमकेगा भाग्य का सितारा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार अगस्त से दिसंबर 2026 के बीच होने वाले प्रमुख ग्रह परिवर्तन मिथुन, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत दे सकते हैं। इस दौरान करियर में प्रगति, नौकरी में नए अवसर, कारोबार में लाभ, रुके हुए काम पूरे होने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।

राशिफल
astrology

2026 Astrology: साल 2026 का दूसरा हिस्सा कई लोगों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि अगस्त से दिसंबर 2026 के बीच होने वाले ग्रहों के बदलाव कुछ राशियों के लिए अच्छे संकेत दे रहे हैं। इस दौरान करियर, नौकरी, कारोबार और पैसों के मामले में पहले से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक मिथुन, कन्या, मकर और मीन राशि के लोगों को इस दौरान खास फायदा मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए साल के आखिरी पांच महीने राहत देने वाले रह सकते हैं। अगर पिछले कुछ समय से कोई काम अटका हुआ है तो उसके पूरा होने की उम्मीद बढ़ सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन या अच्छी जगह से ऑफर मिलने के भी योग बन सकते हैं।

अगर आप कारोबार करते हैं तो नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बन सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का फल मिलने वाला हो सकता है। लंबे समय से जिस काम में लगे हैं, उसमें अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

कारोबार में भी धीरे-धीरे फायदा बढ़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा और घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए भी यह समय पहले से बेहतर माना जा रहा है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए अगस्त से दिसंबर के बीच कई अच्छे मौके आ सकते हैं। नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है। काम का दायरा बढ़ेगा और आय बढ़ाने के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।

अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय आपके पक्ष में रह सकता है। परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा। किसी शुभ काम की योजना बन सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए भी 2026 के आखिरी पांच महीने अच्छे माने जा रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मेहनत का असर दिखेगा और रुके हुए काम पूरे होने लग सकते हैं।

आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में पहले से ज्यादा अपनापन देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़2026 के आखिरी 5 महीने इन 4 राशियों के लिए रह सकते हैं सबसे खास, चमकेगा भाग्य