Gemini Horoscope today Mithun Rashi Ka Rashifal 22 March 2025 Daily future prediction मिथुन राशिफल 22 मार्च : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 22 मार्च का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Gemini Horoscope today Mithun Rashi Ka Rashifal 22 March 2025 Daily future prediction

मिथुन राशिफल 22 मार्च : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 22 मार्च का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Gemini Horoscope Today mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयSat, 22 March 2025 12:48 AM
share Share
Follow Us on
मिथुन राशिफल 22 मार्च : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 22 मार्च का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Gemini Horoscope Today Mithun rashi rashifal 22 March 2025, मिथुन राशिफल: लव लाइफ को खुशहाल बनाने के लिए रिलेशनशिप की दिक्कतों को दूर करें। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक और स्वास्थ्य के मामले में दिन सकारात्मक रहेगा।

लव राशिफल- रिलेशनशिप में छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। पुराने लव अफेयर की वापसी होगी। जिससे रिश्तों में तकरार बढ़ सकती है। रिलेशनशिप में विश्वास न खोने दें। मैरिड फीमेल्स को ससुराल में बहुत शांत रहने की कोशिश करना चाहिए। ससुराल पक्ष में थोड़ी समस्या हो सकती है, इसे सुलझाने की जरुरत है। मैरिड लोगों को ऑफिस रोमांस से दूरी बनाना चाहिए। इसका वैवाहिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

करियर राशिफल : अपने प्रोफेशन के प्रति समर्पण से आपको मैनेजमेंट में जान-पहचान मिलेगी। नाखुश क्लाइंट को हैंडल करते समय आपकी प्रवीणता की परीक्षा हो सकती है। जो लोग सेल्स और मार्केटिंग में हैं, वह अपना टारगेट का पूरा करके खुश रहेंगे। वहीं, सरकारी कर्मचारियों पर कई कार्यों में समझौता करने का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, आपको अपने मूल्यों के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में किसी भी समस्या से डिस्टर्बेंस नहीं होगी। आज आपको अपने परफॉर्मेंस पर फोकस करना चाहिए। कुछ टास्क जिसमें क्रिएटिविटी की जरुरत होगी, उसके लिए आपको कुछ अलग सोचना होगा।

आर्थिक राशिफल : आज अपने खर्च करने की आदतों का आंकलन करें। बजट बनाएं। जल्दबाजी में किसी चीज की खरीदारी न करें। भविष्य की जरुरतों के लिए धन बचत करें। अगर आप निवेश कर रहे हैं, तो आर्थिक मामलों में विश्वसनीय सोर्स से आर्थिक सलाह लें। सोच-समझकर ही कोई डिसीजन लेने के लिए आगे बढ़ें। इससे आर्थिक स्थिरता आएग। अनुशासित रहने पर लंबे समय तक धन-समृद्ध रहेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल- मिथुन राशि वाले अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने को प्राथमिकता दें। अपने शरीर की जरुरतों पर ध्यान दें। हेल्थ इश्यूज से जुड़े संकेतों को नजरअंदाज न करें। फिजिकल एक्टिविटी में शामिल हों। सैर पर जाएं। हेल्दी डाइट लें। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। मेंटल हेल्थ का भी खास ख्याल रखें। ऐसी एक्टिविटीज में शामिल हों, जिससे स्ट्रेस कम हो। जैसे योग या मेडिटेशन। आराम करें। इससे आपका एनर्जी लेवल मेंटेन रहेगा।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 22 मार्च : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 22 मार्च का दिन?