
मिथुन राशिफल 9 दिसंबर : मिथुन राशि वाले पार्टनर का रखें ध्यान, आज दिनभर रहेंगे व्यस्त
Gemini Horoscope Today aaj ka mithun rashi rashifal 9 December 2025: मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है। आज मिथुन राशि वाले अपने लवर का पूरा ध्यान रखें। दिनभर रहेंगे व्यस्त।
Gemini Horoscope Today Aaj ka mithun rashi rashifal 9 December 2025, मिथुन राशिफल: रिश्ते में अहंकार न आने दें। आज काम से जुड़ी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें ताकि बेहतर परिणाम मिल सकें। धन का इस्तेमाल समझदारी से करें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। पार्टनर को आज थोड़ा ज्यादा समय दें और भविष्य को लेकर खुलकर बात करें। काम में अपने सिद्धांतों और ईमानदारी से समझौता न करें। दिन समृद्धि लेकर आएगा और सेहत भी सामान्य रहेगी।
लव राशिफल: जो लोग किसी खराब या बोझिल रिश्ते से निकलना चाहते हैं, उनके लिए दिन का पहला हिस्सा सही रहेगा। शुरुआती तनाव रहेगा, लेकिन गलत रिश्ते में रहने से अच्छा है आगे बढ़ जाना। जो लोग सफर पर हैं, वे फोन पर अपने पार्टनर से आज जरूर बात करें। यात्रा या किसी ऑफिस इवेंट में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है। शादीशुदा लोग आज रिश्ते में बाहरी दखल को बिल्कुल न आने दें- आपसी बातचीत ही रोमांस को बचाएगी।
करियर राशिफल: आज कई प्रोफेशनल असाइनमेंट आपको व्यस्त रखेंगे। प्रोजेक्ट्स में नए आइडिया की जरूरत होगी और कुछ मुश्किल मुद्दों को आपको ही सुलझाना पड़ सकता है। आपकी सीनियर्स से ट्यूनिंग अच्छी रहेगी, जिससे सराहना और अच्छा अप्रेजल मिलने के संकेत हैं। विदेशी क्लायंट्स के साथ बातचीत में थोड़ा सावधान रहें। बिजनेसमेन को कामकाज में कुछ ऑपरेशन-सम्बंधित दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन जल्दी हल हो जाएंगी। काम से जुड़े सफर भी संभव हैं।
आर्थिक राशिफल: आज अलग-अलग स्रोतों से धन मिलने की संभावना है, जिससे खर्च आसानी से पूरे हो जाएंगे। किसी दोस्त या रिश्तेदार को बड़ा पैसा उधार देते समय सावधान रहें- वापसी में दिक्कत हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं, लेकिन जानकारी और अनुभव जरूरी है। महिलाओं के परिवार में आज मेडिकल खर्च बढ़ सकता है। कुछ लोग अपने पुराने बकाया भुगतान भी आज क्लियर कर पाएंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: ऑफिस और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखें। जिन लोगों को किडनी या लिवर से जुड़ी दिक्कतें हैं, उन्हें दिन के पहले हिस्से में चिकित्सा की जरूरत पड़ सकती है। महिलाओं को आज गाइनो से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। बच्चे दांत या मुँह से जुड़ी परेशानी बता सकते हैं। दिन का दूसरा भाग शराब और तंबाकू छोड़ने की दिशा में कदम उठाने के लिए अच्छा है।
मिथुन राशि के गुण-
ताकत: व्यावहारिक, बुद्धिमान, चतुर, सुखद, त्वरित-समझदार, आकर्षक
कमजोरी: असंगत, गपशप, आलसी
प्रतीक: जुडवा
तत्त्व: वायु
शरीर का अंग: हाथ और फेफड़े
राशि स्वामी: बुध
शुभ दिन: बुधवार
शुभ रंग : सिल्वर
भाग्यशाली अंक: 7
शुभ रत्न: पन्ना
मिथुन राशि अनुकूलता चार्ट-
प्राकृतिक समानता: मेष, सिंह, तुला, कुंभ
अच्छी अनुकूलता: मिथुन, धनु
उचित अनुकूलता: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर
कम अनुकूलता: कन्या, मीन
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)





