मिथुन राशिफल 20 फरवरी 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज धन लाभ के योग, लव और करियर दोनों में बनेगी बात

Feb 19, 2026 09:18 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share

Gemini Horoscope Today aaj ka mithun rashi rashifal 20 February 2026: मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है। आइए जानते हैं, मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 फरवरी 2026 का दिन…

मिथुन राशिफल 20 फरवरी 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज धन लाभ के योग, लव और करियर दोनों में बनेगी बात

Gemini Horoscope Today Aaj ka mithun rashi rashifal 20 February 2026, मिथुन राशिफल 20 फरवरी: आज मिथुन राशि वालों की लव लाइफ कुल मिलाकर ठीक बनी रहेगी। रिश्तों में शांति बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। कामकाज में नई चुनौतियां लेने से अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में प्रोफेशनल रवैया रखें और जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने की कोशिश करें। पैसों के मामले आज संभलकर निपटाने होंगे। आमदनी ठीक रहेगी, इसलिए जरूरी फाइनेंशियल फैसले सोच-समझकर ले सकते हैं। पैसों को लेकर जल्दबाजी से बचें। सेहत का भी आज साथ मिलेगा, बस रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।

मिथुन लव राशिफल- आज लव लाइफ में कुछ अच्छे पल मिल सकते हैं। रिश्ते में पहले से चल रही गलतफहमियां या छोटी-छोटी दिक्कतें सुलझने के आसार हैं। प्रपोजल को लेकर बात आगे बढ़ सकती है। कुछ महिलाओं के लिए ब्रेकअप की कगार पर पहुंचा रिश्ता फिर से संभल सकता है, जिससे मन को राहत मिलेगी। आज अपने रिश्ते की बात माता-पिता से करने के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कुछ लोग पहाड़ या बीच जैसी जगह चुन सकते हैं, जहां एक-दूसरे को समझने का समय मिलेगा। शादीशुदा महिलाओं के लिए गर्भधारण के योग बन सकते हैं। साथ ही आज किसी भी तरह के एक्स्ट्रा रिलेशन से दूरी बनाए रखना जरूरी रहेगा, वरना परेशानी बढ़ सकती है।

मिथुन करियर राशिफल- ऑफिस में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाते रहें। नए रोल या नई जिम्मेदारी लेने से अपनी प्रोफेशनल काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। नए क्लाइंट्स से डील करते समय बातचीत और नेगोशिएशन स्किल्स का सही इस्तेमाल करें। भले ही शेड्यूल टाइट हो, फिर भी जरूरत पड़ने पर क्लाइंट से मिलने जाना फायदेमंद रहेगा। बैंकिंग और अकाउंट्स से जुड़े लोगों को फाइनल आंकड़ों में खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि छोटी सी गलती भी परेशानी खड़ी कर सकती है। कुछ बिजनेसमैन को लाइसेंस या परमिशन से जुड़ी छोटी दिक्कत आ सकती है, लेकिन दिन खत्म होने से पहले मामला सुलझ सकता है। एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स को मुश्किल सवालों के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार रखना चाहिए।

मिथुन आर्थिक राशिफल- आज पैसों को लेकर बड़ी चिंता नहीं रहेगी, क्योंकि फाइनेंशियल स्थिति ठीक बनी रहेगी। आमदनी संतोषजनक रहने से जरूरी फैसले लेने में आसानी होगी। परिवार में पैसों को लेकर चर्चा करने से बचें, क्योंकि इससे बेवजह बहस हो सकती है। कुछ महिलाओं के लिए नया घर खरीदने का योग बन सकता है। आज भाई-बहन या किसी करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। कुछ कारोबारी टैक्स से जुड़े पुराने मामलों को निपटाने में सफल हो सकते हैं, जिससे आगे चलकर राहत मिलेगी।

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल- गर्भवती महिलाओं को आज ड्राइव करते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए। बुजुर्ग लोग जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें। घर और ऑफिस—दोनों जगह मानसिक तनाव से बचना जरूरी रहेगा, वरना थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। बच्चों को खेलते समय हल्की चोट लग सकती है, इसलिए उन पर नजर रखें। अगर आज सर्जरी तय है, तो शेड्यूल के मुताबिक आगे बढ़ सकते हैं। गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!