मिथुन राशिफल 14 जून: मिथुन राशि आज इस चीज से न करें समझौता, पढ़ें आज का मिथुन राशिफल
Gemini Horoscope Today 14 June 2026 aaj ka mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Gemini Horoscope Today AAJ KA MITHUN RASHIFAL 14 June 2026, मिथुन राशिफल 14 जून: आज के दिन मिथुन राशि का मन थोड़ा परेशान हो सकता है। बिना किसी कारण के अज्ञात और काल्पनिक चीजें आपको परेशान कर सकती हैं। ध्यान से किए गए कार्य प्रगति ला सकते हैं। ईमानदारी से की गई बातचीत और खुद की देखभाल पर ध्यान दें। धन के मामले में फैसले लेने में सावधानी बरतें। फालतू के खर्च करने से बचें।
मिथुन राशि आज इस चीज से न करें समझौता, पढ़ें आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का लव राशिफल कैसा रहेगा?
आज के दिन प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी बनी हुई है। रिलीजियस तौर पर बहुत प्रेम में हैं आप हो सकते हैं किसी के साथ। जीवनसाथी बनाने के उद्देश्य के तौर पर ये पूरा होता हुआ दिख रहा है। सिंगल लोग सोशल एक्टिविटी के दौरान आकर्षण महसूस कर सकते हैं। अपने इरादों के बारे में ईमानदार रहें। जब आप बिना किसी एक्सपेक्टेशन के मदद की पेशकश करते हैं तो परिवार के सदस्य पॉजिटिव प्रतिक्रिया देते हैं। ऐसे वादे करने से बचें, जिन्हें आप पूरा नहीं कर सकते।
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का करियर राशिफल कैसा रहेगा?
आज के दिन बिजनेस की स्थिति आपकी उत्तम है। सरकारी लोगों से सपोर्ट न मिलने के कारण भी मन परेशान रह सकता है। अपने नैतिक मूल्यों से कभी समझौता न करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप अपने सीनियर्स को नाराज न करें। कुछ प्रोफेशनल जातक खासकर कानून, बैंकिंग, फाइनेंस, बिजनेस डेवलपमेंट, एविएशन, कोर्ट और प्रशासन के क्षेत्र से जुड़े लोगों का आज का शेड्यूल काफी बिजी रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का धन राशिफल कैसा रहेगा?
आज के दिन खर्च की अधिकता भी थोड़ी मन को परेशान कर सकती है। निवेश के मामले में आपको ध्यान देना चाहिए और सोच समझकर ही कोई डिसीजन लेना चाहिए। दो बातें हैं यहां पर, एक तो निवेश आपको जरूर करना चाहिए। लेकिन आपको सलाह भी लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि द्वादश भाव का चंद्रमा धन हानि की तरफ संकेत देता है। लेकिन धन हानि ज्यादा महसूस करेंगे आप, जितना धन हानि के संकेत नहीं है। दूसरी बात यह ये समझने की जरूरत है की धन भाव में शुक्र और गुरु बैठे हैं। ऐसे में आपको निवेश जरूर करना चाहिए लेकिन थोड़ा सा सलाह लेकर के सोच समझकर के करें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का सेहत राशिफल कैसा रहेगा?
आज के दिन आपकी एनर्जी चंचल लेकिन स्टेबल है। इसका बुद्धिमानी से उपयोग करें। मूड को बेहतर बनाने के लिए टहलने या थोड़े समय के योग जैसे हल्के व्यायाम से शुरुआत करें। नियमित रूप से पानी पिएं और फोकस बढ़ाने वाले हल्के, पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें। देर रात भारी स्नैक्स खाने से बचें और जल्दी सोने की कोशिश करें।
सोर्स- पंडित नरेंद्र उपाध्याय
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


