Hindi Newsधर्म न्यूज़gemini horoscope today 9 january 2026 mithun rashi ka aaj ka rashifal future predictions
मिथुन राशिफल 9 जनवरी: आज कहीं से होगा धन लाभ, ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहें

मिथुन राशिफल 9 जनवरी: आज कहीं से होगा धन लाभ, ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहें

संक्षेप:

Aaj Ka Mithun Rashi Ka Rashifal, Gemini Horoscope 9 January 2026: 12 राशियों के राशिचक्र में तीसरे नंबर पर मिथुन है। जिन लोगों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर करता है, उनकी ही राशि मिथुन होती है। जानें 9 जनवरी का दिन इस राशि के लिए कैसा जाने वाला है?

Jan 08, 2026 06:57 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Gemini Horoscope Today 9 January 2026, Aaj ka Mithun Rashifal, मिथुन राशिफल: अगर मिथुन राशि के जातक अपने पार्टनर की फीलिंग्स को समझेंगे और उनकी जरूरतों का ख्याल रखेंगे तो रिश्ता बेहतर और मजबूत होगा। पार्टनर के साथ अच्छे पल गुजारेंगे। आज ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। साथ ही आपकी सेहत भी सही रहने वाली है। धन लाभ के भी योग हैं। करियर में कुछ अच्छी न्यूज मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन सही जाएगा। कुल मिलाकर 9 जनवरी का दिन आपके फेवर में होगा। बाकी पूरी राशिफल जानने के लिए नीचे डालें एक नजर...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिथुन लव राशिफल

आज हो सकता है कि पार्टनर के साथ आपकी हल्की-फुल्की लड़ाई हो जाए। हालांकि रिश्ता आपका ठीक ही रहेगा। बस आप कोशिश करें कि पार्टनर का मूड ठीक रहे। पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में उनकी उपलब्धियों के लिए तारीफ जरूर करें। सपोर्ट करें। पार्टनर को आज कोई गिफ्ट दे सकते हैं या डिनर प्लान कर लें। अगर कोई पुरानी बात है जिस पर बहस हो सकती है तो उसे ना बताएं। वहीं सिंगल फीमेल्स को आज किसी फंक्शन के दौरान प्रपोजल मिल सकता है। अगर आप अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं तो पैरेंट्स से आज जरूर बात करें। वो आपके रिश्ते को आज मंजूरी दे देंगे।

मिथुन करियर राशिफल

ऑफिस में आज फोकस के साथ काम करें। इससे आप अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। ऑफिस में चल रही पॉलिटिक्स से खुद को दूर ही रखें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इसका असर आपकी प्रोडक्टिविटी पर पड़ेगा। आज किसी प्रोजेक्ट के चलते क्लाइंट को दिक्कत होगी। इसे आपको सुलझाना पड़ सकता है। ऑफिस में खुद को साबित करने के मौके तलाशें। आज के दिन वकील, बॉटनिस्ट, टीचर, डिजाइनर, लेखक और पेंटर का दिन थोड़ा बिजी रहने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन सही जाने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन फेवर में रहेगा।

ये भी पढ़ें:प्रेमानंद महाराज ने बताया गलती और पाप में सबसे बड़ा अंतर, ऐसे करें प्रायश्चित
ये भी पढ़ें:लोहड़ी 2026: 13 या फिर 14 जनवरी, कब है लोहड़ी? नई-नवेली दुल्हन ना करें ये 2 गलती

मिथुन आर्थिक राशिफल

आज मिथुन राशि के लोग सही फाइनेंशियल प्लान बना लें। अगर किसी बड़े या अनुभवी इंसान की सलाह लेनी है तो जरूर लें। बिजनेस से जुड़े लोग आज फंड जुटा पाने में सफल रहेंगे। महिला जातक आज किसी सेलिब्रेशन के दौरान खर्चा कर सकती हैं। अगर किसी दोस्त के साथ पैसों से जुड़ी मामला चल रहा था, तो आज उसे सुलझाने के लिए सही दिन है। आज इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग आज बच्चों में प्रॉपर्टी को बांटने का मन बना सकते हैं।

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल

मिथुन राशि के जातक जिंदगी में पॉजिटिव सोच रखेंगे तो कई सारी मुश्किलें अपने आप छोटी लगने लगेंगी। नशे वाली चीजों से दूर रहें। प्रेग्नेंट महिलाएं आज किसी भी तरह के एडवेंचर से दूर ही रहें। टू-व्हीलर चलाते वक्त सावधान रहें। कहीं ट्रैवल करना है तो ट्रेन में चढ़ते और उतरते वक्त सावधान रहें। डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों को आज थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहें। सपोर्ट्स से जुड़े लोगों को आज थोड़ी चोट लग सकती है। खानपान सही रखें और पानी खूब पिएं। साथ ही रात के समय में भारी भोजन करने से बचें। रूटीन में एक्सरसाइज जरूर शामिल करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!