Hindi Newsधर्म न्यूज़gemini horoscope today 8 january 2026 aaj ka mithun rashi ka rashifal daily future predictions
मिथुन राशिफल 8 जनवरी: आज पार्टनर को ना मारें इस बात का ताना, प्रेग्नेंट महिलाएं ना करें ये काम

मिथुन राशिफल 8 जनवरी: आज पार्टनर को ना मारें इस बात का ताना, प्रेग्नेंट महिलाएं ना करें ये काम

संक्षेप:

Aaj Ka Mithun Rashi Ka Rashifal, Gemini Horoscope 8 January 2025: राशिचक्र में तीसरे नंबर पर मिथुन है। जिन व्यक्तियों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर करता है, उन लोगों की ही राशि मिथुन होती है। जानें 8 जनवरी का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा जाएगा?

Jan 07, 2026 07:51 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Gemini Horoscope Today 8 January 2025, Aaj ka Mithun Rashifal, मिथुन राशिफल: आज मिथुन राशि वालों को ईमानदारी से हर फैसला लेना चाहिए। कुछ भी ऐसा ना करें कि जिससे आपके पार्टनर का दिल दुखे। ऑफिस में आने वाली हर एक चुनौती का सामना कॉन्फिडेंस के साथ करें। पैसों की स्थिति आज आपके लिए सही रहेगी। सेहत को लेकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। बाकी आप 8 जनवरी की पूरी राशिफल नीचे विस्तार से पढ़ें-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिथुन लव राशिफल

अगर आज आपकी बहस हो जाती है तो समझदारी से बात करें। ऐसा ना हो कि आपके पार्टनर की फीलिंग्स ही हर्ट हो जाए। कोशिश करें कि आज पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिता पाएं। प्यार के मामले में अपने पार्टनर की राय जरूर लें। आज किसी भी वजह से पुरानी खराब बातों को फिर से ना याद करें और ना ही पार्टनर को कोई ताना मारें। इससे आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ने वाला है। हो सकता है कि आपके पार्टनर आज थोड़ा डॉमिनेटिंग हो जाए, इससे बहुत ज्यादा तनाव होगा। अगर किसी से दिल की बात कहनी है तो इसके लिए दिन का दूसरा हिस्सा सही रहेगा। जो लोग अपने रिश्ते को अब आगे ले जाना चाहते हैं वो आज अपने परिवार से इस बारे में बात कर सकते हैं।

मिथुन करियर राशिफल

आप ऑफिस में खूब मेहनत करेंगे लेकिन आपकी परफॉर्मेंस उतना रंग नहीं ला पाएगी। ऐसे में हो सकता है कि आज सीनियर आपके काम पर सवाल भी उठाएं। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी चीजें सुधर जाएंगी। जरूरत है कि आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें। इससे आपको हमेशा पॉजिटिव रिजल्ट ही मिलेगा। आईटी, हेल्थकेयर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मीडिया, लीगल, हॉस्पिटैलिटी, बैंकिंग और आर्किटेक्ट की फील्ड से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। कुछ स्टूडेंट्स को आज मनपंसदीदा जगह पर एडमिशन मिलने के योग हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए पार्टनर मिल सकते हैं। ये लोग हो सकता है कि आज कोई ना कोई नई डील जरूर साइन करें।

मिथुन आर्थिक राशिफल

आज मिथुन राशि वालों को किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ मिल सकता है। कुछ लोग आज घर की मरम्मत करवा सकते है। कुछ महिला जातकों को आज प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलने की संभावना है। आज के दिन स्टॉक मार्केट या फिर म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचा जा सकता है। हालांकि इस दौरान हर एक चीज जान-समझ लें। आज हो सकता है कि कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांगें और आप उसकी मदद करेंगे। आज कुछ लोग दान-पुण्य का काम भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: पर्स में इस छोटी सी चीज को रखने से दूर होती है हर बाधा
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन 4 तlरीखों पर जन्मे लोग खाते हैं धोखा, ये 2 मंत्र देंगे लाभ

मिथुन हेल्थ राशिफल

आज मिथुन राशि वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। जिन लोगों को लंग्स या फिर सीने से जुड़ी दिक्कत थी, उन्हें आज थोड़ी राहत मिलेगी। कुछ लोगों को मुंह या फिर दांत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। अपने खानपान पर कंट्रोल करें। ऑयली या फिर फैटी चीजों को कम खाएं। आज कुछ लोगों को नींद आने में दिक्कत आ सकती है। जो महिलाएं हैं वो आज किसी भी तरह के एडवेंचर एक्टिविटी से दूर रहें। पानी पर्याप्त मात्रा में लें। साथ ही रात में देर तक फोन ना चलाएं। आपको अपनी स्क्रीन टाइमिंग कम करने की जरूरत है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!