मिथुन राशिफल 6 जून 2026: मिथुन राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर या बढ़ेगी टेंशन? पढ़ें राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka mithun rashi rashifal 6 June 2026: मिथुन राशि वालों के लिए 6 जून का दिन अच्छे परिणाम दिलाएगा या उनकी टेंशन बढ़ेगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से मिथुन राशि का विस्तृत राशिफल।

मिथुन राशिफल 6 जून 2026: मिथुन राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर या बढ़ेगी टेंशन? पढ़ें राशिफल

Aaj ka mithun rashifal, Today Gemini Horoscope 6 June 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुशासन की ओर लेकर जाएगा। आप अपनी समझदारी और धैर्य से वित्त, सेहत और करियर में अपने परिणाम प्राप्त करेंगे। करियर से जुड़ी बाधाओं को दूर करने में आपका आत्मविश्वास अहम भूमिका निभाएगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिरता मिल सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन कोई भी फैसला बहुत सोच-विचार के बाद ही लें। ऑफिस में आपकी ईमानदारी किस्मत चमका सकती है। पढ़ें आज का विस्तृत मिथुन राशिफल-

मिथुन लव राशिफल-

प्रेम के लिए यह अत्यंत शुभकारी समय है। जो लोग नए प्रेम में हैं, वो मैच्योरिटी के साथ विवाह की ओर बढ़ सकते हैं। विवाहित जातकों को पार्टनर के साथ रिश्ते में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत करते समय शब्दों का खास ख्याल रखें। साथी के साथ खुलकर बातचीत करें, आपसी समझ बढ़ेगी।

मिथुन करियर राशिफल-

आज किसी भी काम का दबाव खुद पर नहीं डालें। किसी प्रोजेक्ट या काम को करने में कोई परेशानी आ रही है, तो उसके समाधान पर फिर से विचार करें। ऑफिस में तनाव और अनिश्चितता का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि आपकी ईमानदारी से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप पुराने अनुभवों से सीखेंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल:

मिथुन राशि के लिए लग्नेश बुध स्वगृही हैं। अष्टम भाव का चंद्रमा स्वर्ण नक्षत्र का है, यह थोड़ा सा कष्टकारक बन रहा है, इसलिए आपको थोड़ा सा ध्यान रखना चाहिए। कोई बड़ी परेशानी का सामना नहीं करेंगे क्योंकि लग्नेश की स्थिति अच्छी है। आज आपको अपने लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज या योग को शामिल करने की सलाह दी जाती है। एकांत में खुद के साथ समय बिताना आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करेगा। खूब पानी पिएं।

मिथुन आर्थिक राशिफल-

मिथुन राशि के लिए यह शुभ समय चल रहा है। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। लेकिन जल्दबाजी में किए गए निवेश या खर्च आपको परेशानी में डाल सकते हैं। निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट की राय लेना अच्छा रहेगा। आज आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। धन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने के लिए दोपहर के बाद का समय अच्छा है। अनजान व्यक्ति के साथ धन का लेन-देन करने से बचें।

कुल मिलाकर मिथुन राशि के लिए आज प्रेम, करियर, वित्त और परिवार बहुत अच्छा रहने वाला है। बस स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। मां काली को प्रणाम करना और पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!