मिथुन राशिफल 28 फरवरी 2026: मिथुन राशि वालों को लाभ के संकेत, प्रोफेशनल लाइफ में नए मौके, मिलेगी नई पहचान

Feb 27, 2026 08:51 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share

Gemini Horoscope Today aaj ka mithun rashi rashifal 28 February 2026: मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है। आइए जानते हैं, मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 फरवरी 2026 का दिन…

मिथुन राशिफल 28 फरवरी 2026: मिथुन राशि वालों को लाभ के संकेत, प्रोफेशनल लाइफ में नए मौके, मिलेगी नई पहचान

Gemini Horoscope Today Aaj ka mithun rashi rashifal, मिथुन राशिफल 28 फरवरी: आज प्रेम जीवन को थोड़ा क्रिएटिव बनाएं और साथ ही ऑफिस में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करें। आर्थिक रूप से आज आप जरूरी और बड़े फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। रिश्ते में चल रही समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें और प्रोफेशनल लाइफ में नई जिम्मेदारियां लेने से पीछे न हटें। निवेश के लिए दिन अच्छा है। हालांकि सेहत से जुड़ी हल्की परेशानियां सामने आ सकती हैं।

मिथुन लव राशिफल- आज अपने रिश्ते को विवाद और तनाव से दूर रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी ईगो से जुड़ी बातें माहौल खराब कर सकती हैं, इसलिए धैर्य रखें और साथ में समय बिताएं। रिश्ते की अहमियत समझें और इस वीकेंड कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला भी लिया जा सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में परिवार के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा करने का समय अनुकूल रहेगा। शादी को लेकर भी सकारात्मक बातचीत हो सकती है। कोई बड़ा फैसला लेते समय अपने पार्टनर को भरोसे में जरूर लें, ताकि रिश्ते में पारदर्शिता बनी रहे।

मिथुन करियर राशिफल- आज कार्यस्थल पर आपकी प्रतिबद्धता की परीक्षा हो सकती है। आपको प्रेजेंटेशन देने का मौका मिल सकता है, जिसमें आपके सुझाव क्लाइंट और सीनियर्स को पसंद आएंगे। आईटी, एनीमेशन और कॉपीराइटिंग से जुड़े लोगों को टारगेट पूरा करने में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आखिर में सफलता मिलेगी। सीनियर अधिकारी आपसे किसी संकट की स्थिति को संभालने के लिए नए और अलग तरह के सुझाव मांग सकते हैं। बिजनेसमैन बिना डर के नए और प्रयोगात्मक आइडिया लॉन्च कर सकते हैं।

मिथुन आर्थिक राशिफल- आज धन के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कई स्रोतों से पैसा आ सकता है और आप इसे अपनी जरूरतों के साथ-साथ कुछ लग्जरी चीजों पर भी खर्च कर सकते हैं। शेयर बाजार में किस्मत आजमा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में दान देना भी शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में दखल देते समय सावधानी रखें, क्योंकि इससे मानसिक तनाव हो सकता है। बिजनेसमैन को प्रमोटर्स के जरिए फंड मिल सकता है। आप पुराने बकाया भुगतान भी निपटा सकते हैं और नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल- आज दिनभर कुछ न कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। बच्चों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। बाहर खेलते समय या कैंपिंग के दौरान हल्की चोट लग सकती है। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। कुछ महिलाओं को हड्डियों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। अगर तबीयत ठीक न लगे तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा। तेल और ज्यादा फैट वाले खाने से दूरी बनाए रखें। इसकी जगह ज्यादा सब्जियां और फल खाने की कोशिश करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!