मिथुन राशिफल 26 जनवरी 2026: लवर आपकी बातों को गलत समझेगा, ऑफिस में डेडलाइन का रखें ध्यान

Jan 25, 2026 10:18 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gemini Horoscope Rashifal Mithun Rashi ka Rashifal 26 January 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सही जाने वाला है। लवर आपकी बातों को गलत समझेगा, ऑफिस में डेडलाइन का रखें ध्यान

मिथुन राशिफल 26 जनवरी 2026: लवर आपकी बातों को गलत समझेगा, ऑफिस में डेडलाइन का रखें ध्यान

Gemini Horoscope Today 26 January 2026 :आज मिथुन राशि वालों को अपने टारगेट से दूर नहीं जाना है, अपने टारगेट के बारे में सोचें और पाने के लिए एफर्ट करें। लवलाइफ आपकी मजबूत होनी चाहिए। ऑफिस में अपनी बेस्ट पर्फोर्मेंस दें। अपनी वेल्थ और हेल्थ दोनों का ध्यान रखें। आज आपकी लवलाइफ बहुत लाइवली रहेगी। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी को ग्रहण करें। इस समय आपकी लाइफ में समृद्धि बनी रहेगी और हेल्थ भी अच्छा रहेगा।

मिथुन लव राशिफल

आज मिथुन राशि वालों की लवलाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपने वर्ड और बयानों को लेकर और अपने काम को लेकर सावधान रहना चाहिए, क्योंकि आपका लवर आपकी बातों को गलत समझ सकता है। इससे रिश्तों में तनाव आ सकता है। कुछ मामलों में तो रिश्ता टूट भी सकता है। अपने साथी के साथ अधिक समय बिताएं। इससे अधिकांश शिकायतों का समाधान हो जाएगा। किसी पार्टी या समारोह में जाने वाली अविवाहित महिलाओं को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। विवाहित महिलाओं को वैवाहिक मामलों और अपने जीवनसाथी के परिवार से जुड़े विषयों पर बात करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

मिथुन करियर राशिफल

आज मिथुन राशि वालों को डेडलाइन को लेकर खास सावधना रहना चाहिए। आपको फ्रीलांसिंग के मौके आपको मिल सकते हैं, जो आपको अपना टैलेंट दिखाने का अच्छा मौका हो सकते हैं। अगर आपको ऐसा मौका मिलता है, तो आपको बिना किसी झुंझलाहट के इन्हें पकड़ लेना चाहिए। आज काम में किसी की आलोचना ना करें, इसकी तरफ ध्यान भी ना दें। आपको ऑफिस को उम्मीदों पर खरा उतरना है। जो लोग जॉब पोर्टल पर अपना प्रोफाइल अपडेट कर देंगे, उनके लिए इंटरव्यू की लाइन लग जाएगी। विदेश के यूनिवर्सिटीज में दाखिला लेने की इच्छा रखने वाले छात्रों को बाधाओं को दूर होते हुए देखने को मिलेगा।

मिथुन मनी राशिफल

आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी है, लोकिन आपको पैसों को खर्च में करने में खास ध्यान देना चाहिए। आपको बड़ी शॉपिंग से इस समय बचना है। खासकर लग्जरी आइटम इस समय ना खरीदें। आज आपको पैसों को लेकर खास ध्यान देना है, कि आप कहां पैसा खर्च कर रहे हैं। आज कुछ महिलाएं दोस्तों के साथ आर्थिक इश्यूज को सुलझा लेंगे। आज बुजुर्गों को घर में किसी मंगलकार्य के पैसा देना होगा, जैसे परिवार में शादी के लिए धन खर्च करना होगा। आप नई प्रोपर्टी इस समय खरीद सकते हैं। आपको इस समय बड़ा पैसा दोस्तों से उधार नहीं लेना है, फिलहाल इससे बचने की कोशिश करें।

मिथुन हेल्थ राशिफल
आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। कुछ बुजुर्गों को जोड़ों में दर्द हो सकता है और बच्चों को आजखास ध्यान देना है, आज वायरल फीवर हो सकता है, इसकी वजह से बच्चों को दिक्कत होगी और वो स्कूल नहीं जा पाएंगे। आपको खास इस बात का ध्यान रखना है कि हैवी चीजों को ना उठाएं, इससे आपको आज दिक्कत हो सकती है, इसके अलावा अगर आप किसी हिल स्टेशन में जा रहे हैं, तो आपको अपने साथ दवाएं लेकर जानी चाहिए? आपको जंक फूड लेकर नहीं जाना है। इसकी जगह आप हेल्दी डाइट लेकर जा सकते हैं, इसमें खास तौर पर प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स होने चाहिए।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!