Hindi Newsधर्म न्यूज़gemini horoscope today 15 november 2025 aaj ka mithun rashi ka rashifal daily future predictions
मिथुन राशिफल 15 नवंबर: पार्टनर के साथ आज करें ये 2 काम, ऑफिस में भूलकर भी ना करें गलती

मिथुन राशिफल 15 नवंबर: पार्टनर के साथ आज करें ये 2 काम, ऑफिस में भूलकर भी ना करें गलती

संक्षेप:

Aaj ka Mithun Rashi Ka Rashifal, Gemini Horoscope 15 November 2025: राशिचक्र में तीसरी राशि मिथुन है। जिन लोगों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर करता है, उनकी राशि मिथुन होती है। आज मिथुन राशि वालों को नया मौका मिल सकता है। 

Nov 14, 2025 10:18 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Gemini Horoscope Today 15 November 2025, Aaj ka Mithun Rashifal, मिथुन राशिफल: आज आप एक अलग ही एनर्जी में नजर आएंगे। साथ ही आपका दिमाग भी खूब चलेगा। आज के दिन आपके लिए नए मौके भी आ सकते हैं। अगर कोई आइडिया दिमाग में आता है तो उस पर काम करें। साथ ही अपना फोकस बनाकर रखें। बात करते समय विनम्र रहें। किसी से कुछ पूछना है तो सवाल क्लैरिटी के साथ पूछें। अगर किसी को आपकी मदद चाहिए तो बिना देरी करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में छोटे-छोटे कदम उठाएंगे तो इसके नतीजे आज अच्छे ही मिलेंगे। शाम तक आपका मन काफी शांत रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिथुन लव राशिफल

आज आपका मूड करेगा कि धीरे-धीरे बात करें। पार्टनर के साथ बाहर टहलने जाएं। साथ में कोई गेम भी खेल सकते हैं। आज हंसी मजाक करें और उनका ध्यान रखें। इससे दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। आज पार्टनर की हर एक छोटी-छोटी चीज का भी ख्याल रखें। उनका हालचाल पूछ लेंगे तो भी उन्हें खुशी मिलेगी। छोटी-छोटी बात को भी क्लैरिटी के साथ बोलें। पार्टनर की तारीफ जरूर करें। आज आपको अपने दोस्तों से कोई अच्छी न्यूज मिल सकती है। कोई मदद करने के लिए आगे आए तो उनका शुक्रिया जरूर अदा करें।

ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: इस दिन बांटे शादी का कार्ड, भूलकर भी ना करें ये गलतियां

मिथुन करियर राशिफल

आज आपके दिमाग में कई आइडिया आएंगे। साथ ही आप काम भी बहुत अच्छे से करेंगे। आज इस बात का ध्यान रखें कि आपको सिर्फ एक ही आइडिया चुनना है। ऐसा नहीं करेंगे तो बहुत कन्फ्यूज हो जाएंगे। छोटे-छोटे नोट्स बना लें। इसे टीम के किसी भरोसेमंद इंसान के साथ शेयर करें और उनका फीडबैक भी जानने की कोशिश करें। एक साथ बहुत सारा काम ना लें। इससे आप उलझ जाएंगे। ऑफिस में आज आपको ये गलती तो करनी ही नहीं है। अगर कोई छोटे काम की भी लीड दे तो खुशी-खुशी हां कह दें क्योंकि इससे आपका प्रोफाइल मजबूत बनेगा। आप अपना काम ध्यान से पूरा करें क्योंकि लोगों के बीच इससे भरोसा बढ़ेगा। आगे चलकर आपको अच्छे मौके मिलेंगे।

मिथुन आर्थिक राशिफल

आज पैसों के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। जो भी फैसले लें, सोच-समझकर ही लें। आज अपने मन को थोड़ा संभालकर रखें। कुछ भी खरीदना हो तो पहले सोचें कि वाकई में आपको इसकी जरूरत है या नहीं? अपने खर्चों की एक लिस्ट बना डालें और इसमें से बस जरूरत की चीज ही लें। आज कुछ बचत करेंगे तो फायदा होगा। किसी को पैसे उधार देने से पहले सोचें। अगर उधार दे रहे हैं तो तारीख नोट जरूर लिख लें। जल्दबाजी में कोई भी डील साइन ना करें। थोड़ा-थोड़ा बचाकर चलेंगे तो आगे आपको ही सुरक्षा की भावना महसूस होगी। अगर पैसों से जुड़ी कोई सलाह लेनी है तो अपने किसी भरोसेमंद दोस्त से ही लें।

ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बाथरूम में वॉशिंग मशीन रखना कितना सही? ना करें ये गलतियां

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल

आज हल्की फुल्की एक्टिविटी करते रहिए। इससे आपका मन खुश रहेगा। सुबह-सुबह वॉक कर लें। स्ट्रेचिंग से भी आपको फायदा मिलेगा। एक ही समय पर ज्यादा देर तक ना बैठे रहें। आज पानी भी सही मात्रा में पिएं। ऐसा ना हो कि हल्की-हल्की ठंड आने की वजह से आप पानी की मात्रा ही कम कर दें। आज वेज खाना ही लें और कोशिश करें कि ये हल्का ही हो। खाने में फल और हरी सब्जियां ही खाएं। थकान महसूस हो तो आराम करें। सोने से पहले आसपास शांति का माहौल बना दें। तनाव हो तो आंख बंद करके कुछ देर के लिए धीरे-धीरे सांस लें। अपनी सांस पर फोकस करेंगे तो धीरे-धीरे आराम मिलेगा। बैठते समय सीधा बैठें। अपने पॉश्चर का ना बिगाड़ें। सोने का एक ही समय रखें।

मिथुन राशि के गुण

ताकत: व्यावहारिक, बुद्धिमान, चतुर, सुखद, त्वरित-समझदार, आकर्षक

कमजोरी: असंगत, गपशप, आलसी

प्रतीक: जुडवा

तत्त्व: वायु

शरीर का अंग: हाथ और फेफड़े

राशि स्वामी: बुध

शुभ दिन: बुधवार

शुभ रंग : सिल्वर

भाग्यशाली अंक: 7

शुभ रत्न: पन्ना

मिथुन राशि अनुकूलता चार्ट-

प्राकृतिक समानता: मेष, सिंह, तुला, कुंभ

अच्छी अनुकूलता: मिथुन, धनु

उचित अनुकूलता: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर

कम अनुकूलता: कन्या, मीन

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!